26 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमUncategorizedतामिलनाडु में मिला दुर्लभ ‘Doomsday Fish’, मछुआरों में उत्सुकता और हैरानी!

तामिलनाडु में मिला दुर्लभ ‘Doomsday Fish’, मछुआरों में उत्सुकता और हैरानी!

Google News Follow

तामिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के पाम्बन के पास मछुआरों को सोमवार (6 अक्टूबर) को एक अद्वितीय मछली मिली, जिसे स्थानीय लोग ‘Doomsday fish’ यानी कयामत की मछली का नाम से पहचानते हैं। मछुआरों ने रामेश्वरम पोर्ट से रविवार को समुद्र में जाल डाला था और मन्नार की खाड़ी से लौटते समय यह दुर्लभ मछली उनके जाल में फंसी।

मछुआरों ने अपने जाले में एक चमकदार, लम्बी मछली देखी, जिसका वजन लगभग छह किलो था। मछली की पहचान ओरफिश (Oarfish) के रूप में की गई, जो गहरे समुद्र में रहने वाली दुर्लभ प्रजाति है और सामान्य मछली पकड़ने वाले जालों में न के बराबर पकड़ी जाती है।

ओरफिश को ‘क़यामत का संदेश लाने वाली मछली’ यानी ‘Doomsday fish’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि जापान की पौराणिक मान्यता और तटीय मछुआरों के अनुसार इसकी पकड़ आने से भूकंप या अन्य प्राकृतिक आपदाओं के संकेत मिलते हैं। इस दुर्लभ प्रजाति का मिलना मछुआरों के लिए हैरानी और उत्सुकता दोनों का कारण बना।

यह दुर्लभ मछली पकड़ने की घटना पिछले साल अगस्त 2024 में तामिलनाडु के पुडुक्कोटाई जिले में हुई एक अन्य दुर्लभ घटना की याद दिलाती है, जब स्थानीय मछुआरों ने एक युवा ड्यूगोंग को जाल से बचाया था। मछुआरों ने सावधानीपूर्वक ड्यूगोंग को जाल से मुक्त किया और समुद्र में सुरक्षित छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें:

पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल को मिला लोधी एस्टेट का सरकारी बंगला!

अक्षय कुमार ने मजाक में पूछा, “सर आप संतरें कैसे खाते हो?”; सीएम फडणवीस ने दिया अनोखा जवाब!

“महाशक्तियों को भी सहयोगियों की जरूरत होती है”, बेंजामिन नेतन्याहू की अमेरिका को चेतावनी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें