27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमUncategorizedभारत ने किया एयर डिफेंस प्रणाली का सफल परीक्षण, दुश्मन के हर...

भारत ने किया एयर डिफेंस प्रणाली का सफल परीक्षण, दुश्मन के हर हवाई खतरे से निपटने को तैयार

Google News Follow

भारत ने अपनी रक्षा क्षमता में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वेपन सिस्टम (IADWS) का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण 23 अगस्त को दोपहर लगभग 12:30 बजे ओडिशा तट से किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता पर डीआरडीओ, भारतीय सशस्त्र बलों और उद्योग जगत को बधाई दी। उन्होंने कहा—
“यह अनूठा उड़ान परीक्षण हमारे देश की बहु-स्तरीय एयर डिफेंस क्षमता को स्थापित करता है। यह महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा को मजबूती देगा व देश को शत्रु के हवाई खतरों के प्रति और अधिक सशक्त बनाएगा।”

यह प्रणाली पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बनी है और इसमें कई आधुनिक हथियार शामिल हैं।  क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल (QRSAM) मध्यम दूरी पर दुश्मन के लड़ाकू विमानों और मिसाइलों को ध्वस्त करने में सक्षम है। एडवांस्ड वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम कम ऊंचाई पर आने वाले खतरों जैसे ड्रोन, हेलीकॉप्टर और फाइटर जेट्स को तुरंत निष्क्रिय कर सकता है। लेजर आधारित निर्देशित ऊर्जा हथियार उच्च शक्ति वाला यह लेजर हथियार है, जो आधुनिक युद्ध की तस्वीर बदलने में सक्षम है। दुश्मन के हवाई लक्ष्यों को पलक झपकते ही नष्ट कर सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस सफलता के साथ भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है जिनके पास स्वदेशी, आधुनिक और मल्टी-लेयर्ड एयर डिफेंस सिस्टम मौजूद है। अब यह प्रणाली किसी भी हवाई खतरे से लड़ाकू विमान, ड्रोन, हेलीकॉप्टर, क्रूज मिसाइल सभी को अलग-अलग स्तर पर रोकने और मार गिराने में सक्षम होगी।

इस परीक्षण ने न केवल भारत की सुरक्षा ढाल को मजबूत किया है बल्कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी नई गति दी है। अब देश की महत्वपूर्ण सैन्य और औद्योगिक स्थापनाओं को हवाई हमलों से बचाने के लिए यह प्रणाली अहम भूमिका निभाएगी।

गौरतलब है कि इसी हफ्ते भारत ने अपनी अत्याधुनिक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का भी सफल परीक्षण किया। चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से हुए इस परीक्षण ने मिसाइल क्षेत्र में भारत की क्षमता को और अधिक सशक्त कर दिया है।

EWS का सफल परीक्षण भारत की वायु रक्षा क्षमता को नए युग में ले गया है। यह प्रणाली भविष्य के युद्ध परिदृश्यों में दुश्मन को मात देने का बड़ा साधन बनेगी और भारत की रणनीतिक स्थिति को वैश्विक स्तर पर और मजबूत करेगी।

यह भी पढ़ें:

धर्मस्थाला सामूहिक दफन :फर्जी खोपड़ी, सैकड़ों कंकाल के दावे सब निकला झूठ ?

मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स ने जब्त की 1.78 करोड़ रुपये की ड्रग्स!

“वोटर अधिकार यात्रा में सिर्फ इच्छाधारी नेता!”

पाकिस्तान की ‘दोस्ती’ में छुपा धोखा: जयशंकर ने याद दिलाया अमेरिका को पुराना दर्द!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें