30.6 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026
होमUncategorizedजनता दर्शन में बूढ़ी मां का दर्द सुन भावुक हुए सीएम योगी,...

जनता दर्शन में बूढ़ी मां का दर्द सुन भावुक हुए सीएम योगी, कैंसर पीड़ित बेटे को भिजवाया अस्पताल

सभी के प्रार्थना पत्र पढ़कर अधिकारियों को तत्काल उचित कार्रवाई का निर्देश दिया।

Google News Follow

Related

शारदीय नवरात्रि के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में पहुंचे और कानपुर की एक बूढ़ी मां की व्यथा सुनकर भावुक हो गए। मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उनके कैंसर पीड़ित बेटे को कल्याण सिंह सुपर स्पेशियिलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट भिजवाया और बेहतर इलाज सुनिश्चित कराया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के 50 से अधिक पीड़ितों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। सभी के प्रार्थना पत्र पढ़कर अधिकारियों को तत्काल उचित कार्रवाई का निर्देश दिया।

इस दौरान रायपुरवा, कानपुर की 63-64 वर्षीय महिला ने बताया कि उनका जवान बेटा कैंसर से पीड़ित है और वे गरीब होने के कारण इलाज नहीं करवा पा रहे। पास आयुष्मान कार्ड भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने तुरंत उनके बेटे को अस्पताल भेजने का आदेश दिया और उसका उपचार प्रारंभ कराया।

सीएम योगी ने कहा कि सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेशवासियों के चेहरे पर खुशी लाना है और इसी दृष्टि से नियमित रूप से सभी सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

‘जनता दर्शन’ में मथुरा-वृंदावन और लखनऊ से आए लोग अवैध निर्माण की शिकायत लेकर पहुंचे। वहीं, नोएडा से आए एक पीड़ित ने साइबर फ्रॉड मामलों में कार्रवाई न होने की समस्या भी बताई। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों पर अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:

पीओके में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन, आटे और बिजली पर सब्सिडी की मांग !

कौन है शिरीष चंद्र मुर्मू जो चुने गए RBI के नए डिप्टी गवर्नर।

उत्तर भारत से साबूदाने की मांग में गिरावट, तमिलनाडु के उद्योगों को झटका!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,332फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें