29 C
Mumbai
Thursday, March 12, 2026
होमवीडियो गैलरीविविधाछेंगा पहाड़: डायनासोर के समय का है उड़ीसा का ये प्राकृतिक मेहराब,...

छेंगा पहाड़: डायनासोर के समय का है उड़ीसा का ये प्राकृतिक मेहराब, विदेशी पर्यटक भी होते हैं आकर्षक

Google News Follow

Related

उड़ीसा अपने आप में एक मनमोहक राज्य है, जहां नीले समंदर से लेकर हरी-भरी ऊंची पहाड़ियां और गोवा जैसे बीच का आनंद लिया जा सकता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वहां एक प्राचीन खजाना छिपा हुआ है।

हम बात कर रहे हैं छेंगा पहाड़ की, जहां अपने आप में एक हैरान कर देने वाला मेहराब है। प्रकृति के इस नमूने को देखने और हरे-भरे नजारे लेने के लिए हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक मेहराब को देखने के लिए पहुंचते हैं।

छेंगा पहाड़ इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि उस पर निर्मित मेहराब स्वत: निर्मित है और इसकी आकृति दुर्लभ है। माना जाता है कि यहां बनी चट्टानें डायनासोर के समय की हैं, लगभग 16 करोड़ साल पहले। खास के बदलते रुख और इतने लंबे समय से भी यह चट्टान आज भी अपनी आकृति बनाए हुए है। वन प्रभाग के कनिका पर्वतमाला में स्थित मेहराब की खोज भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने की थी और भू-विरासत का दर्जा भी दिया है।

भारतीय भूवैज्ञानिक की मानें तो अंडाकार आकार के इस मेहराब की आधार लंबाई 30 मीटर और ऊंचाई 12 मीटर है। प्राकृतिक मेहराब के आले की अधिकतम ऊंचाई 7 मीटर और चौड़ाई 15 मीटर है, जो इसे बाकी चट्टानों से अलग और अनोखा बनाती है। लगभग 16 करोड़ साल से ज्यादा पुरानी मेहराब न सिर्फ अपने बनाव के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसके तार हमारे पुराणों से भी जुड़े हैं।

माना जाता है कि भगवान राम द्वारा स्वर्ण हिरण के शिकार के दौरान चलाए गए बाण ने चट्टान में एक छेद बना दिया, जिसे मेहराब माना जाता है, और वह बाण पहाड़ी के दूसरी ओर जा गिरा। छेंगा पहाड़ पर बना मेहराब सुंदरगढ़ जिले के हेमगिर में स्थित है, जहां तक पहुंचने के लिए उबड़-खाबड़ रास्तों से होते हुए ट्रैकिंग करनी पड़ती है और आस-पास किसी तरह की सुविधा भी नहीं मिलेगी।

पहाड़ों पर होने की वजह से अगर आप इस जगह का दौरा करना चाहते हैं तो अपनी जरूरत का सामान साथ में लेकर जाएं। ट्रैकिंग के साथ-साथ पर्यटकों को यहां प्रकृति के अद्भुत नजारे भी देखने को मिल जाते हैं। हालांकि यहां बारिश के समय में न जाने की सलाह दी जाती है और ऐसे स्थान पर अकेले जाने से भी बचें।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई नहीं, बहन अलीमा का दावा!

कांग्रेस के युवराज को नहीं पता, ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में कितना कमाल कर रहे भारत के युवा : पीएम मोदी!

“पश्चिम एशिया के संघर्ष के दौरान कांग्रेस राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश में, यह दुर्भाग्यपूर्ण!”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,043फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें