गर्मियों में भी अगर आप किसी ठंडी और सुकून भरी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां जेब पर ज्यादा असर न पड़े, तो कोकण आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। शानदार समुद्र तटों, हरियाली से घिरी पहाड़ियों और स्वादिष्ट समुद्री खाने के लिए मशहूर कोकण में कुछ ऐसे लो-बजट डेस्टिनेशन हैं, जहां आप गर्मियों में घूम सकते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में,
1. अलिबाग – मुंबई के पास एक परफेक्ट वीकेंड गेटवे:
मुंबई से मात्र 108 किमी की दूरी पर स्थित अलिबाग एक बेहतरीन समुद्री किनारा है, जहां कम बजट में बढ़िया ट्रिप प्लान की जा सकती है। अगर आप ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो मुंबई से अलिबाग के लिए फेरी का ऑप्शन चुन सकते हैं, जो सस्ता और रोमांचक दोनों है। यहां का कोलाबा किला, किहिम बीच और नागांव बीच आपके घूमने के लिए परफेक्ट हैं।
2. दापोली – हिल स्टेशन और बीच का परफेक्ट कॉम्बिनेशन:
अगर आप गर्मियों में भी ठंडक का मजा लेना चाहते हैं, तो दापोली बेहतरीन विकल्प है। मुंबई से लगभग 200 किमी दूर इस जगह को ‘मिनी महाबलेश्वर’ भी कहा जाता है। यहां के अनारक्षित समुद्र तट, हरिहरेश्वर मंदिर, सुपारी बाग और मुरुद बीच आपको सुकून का अनुभव देंगे। बजट में अच्छा स्टे और लोकल फूड जैसे मछली थाली भी आसानी से मिल जाती है।
3. गणपती पुले – आध्यात्मिकता और समुद्र तट का संगम:
गणपतिपुले एक ऐसी जगह है, जहां आपको प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक आस्था का अनूठा मेल मिलेगा। यह जगह मुंबई से करीब 330 किमी दूर है और कम भीड़-भाड़ वाला एक खूबसूरत समुद्र तट है। गणपतिपुले मंदिर, मालगुंड गांव और पावस आश्रम घूमने लायक हैं। यहां लोकल होमस्टे और छोटे लॉज काफी किफायती दामों में उपलब्ध हैं।
4. मालवण – स्वाद और रोमांच का बेजोड़ मेल:
कोकण का असली जायका चखना हो तो मालवण जरूर जाएं। यहां आपको स्वादिष्ट मालवणी फूड के साथ ऐतिहासिक किले और शांत समुद्री तट देखने को मिलेंगे। सिंधुदुर्ग किला, तारकर्ली बीच और देवबाग बीच इस इलाके की शान हैं। बजट ट्रिप के लिए यहां के छोटे होटल और होमस्टे काफी किफायती हैं।
5. किहिम बीच – वीकेंड के लिए सस्ता और बेहतरीन ऑप्शन:
अगर आप भीड़-भाड़ से दूर एक शांत समुद्री किनारे पर रिलैक्स करना चाहते हैं, तो कशिद बीच बेस्ट ऑप्शन है। यह मुंबई से 120 किमी दूर है और यहां के सफेद रेतीले तट इसे बाकी जगहों से अलग बनाते हैं। यहां वाटर स्पोर्ट्स का भी आनंद ले सकते हैं और आसपास के किले और चर्च घूम सकते हैं। स्टे के लिए बजट होटल और होमस्टे मिल जाते हैं।
यहां बजट में शानदार सफर का मजा लिया जा सकता है। लोकल फूड, समुद्र तटों की ताजगी और ऐतिहासिक स्थलों के साथ यह ट्रिप आपको यादगार अनुभव देगी। तो देर किस बात की! बैग पैक करिए और निकल पड़िए कोकण की खूबसूरत तटों की ओर!
यह भी पढ़ें:
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का बयान – घुसपैठ कर अराजकता फैलाने वालों को नहीं दी जाएगी जगह
हवन से घर को होने वाले तीन बड़े लाभ, आयुर्वेद भी मानता है प्रभाव!