28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमन की बात: 'ड्रोन ऑपरेटर' नहीं ‘स्‍काई वॉरियर्स’ कहिए!

मन की बात: ‘ड्रोन ऑपरेटर’ नहीं ‘स्‍काई वॉरियर्स’ कहिए!

महिलाएं ड्रोन से 50 एकड़ जमीन पर दवा के छिड़काव का काम पूरा कर रही हैं। सुबह तीन घंटे, शाम दो घंटे और काम निपट गया। धूप की तपन नहीं, जहर जैसे केमिकल्‍स का खतरा नहीं ।

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (25 मई) सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। ऑपरेशन सिंदूर, स्टार्ट-अप से लेकर वोकल फॉर लोकल के प्रभाव का उल्लेख किया तो तेलंगाना कि ‘स्काई वॉरियर्स’ के अद्भुत कौशल को सराहा।

उन्‍होंने कहा कि आज कई ऐसी महिलाएं हैं, जो खेतों के साथ ही, आसमान की ऊंचाइयों पर काम कर रही हैं। अब गांव की महिलाएं ड्रोन दीदी बनकर ड्रोन उड़ा रही हैं और उससे खेती में नई क्रांति ला रही हैं। उन्‍होंने अपने संबोधन में तेलंगाना राज्‍य की आत्‍मनिर्भर महिलाओं का जिक्र किया।

उन्‍होंने कहा, ” तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में, कुछ समय पहले तक जिन महिलाओं को दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था,आज वे ही महिलाएं ड्रोन से 50 एकड़ जमीन पर दवा के छिड़काव का काम पूरा कर रही हैं। सुबह तीन घंटे, शाम दो घंटे और काम निपट गया। धूप की तपन नहीं, जहर जैसे केमिकल्‍स का खतरा नहीं । पीएम मोदी ने कहा गांववालों ने भी इस परिवर्तन को दिल से स्वीकार किया है। अब ये महिलाएं ‘ड्रोन ऑपरेटर’ नहीं, ‘स्‍काई वॉरियर्स’ के नाम से जानी जाती हैं। ये महिलाएं हमें बता रही हैं,बदलाव तब आता है जब तकनीक और संकल्प एक साथ चलते हैं।”

मन की बात के 122वें एपिसोड की शुरुआत पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र कर किया। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, ये हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है और इस तस्वीर ने पूरे देश को देश-भक्ति के भावों से भर दिया है, तिरंगे में रंग दिया है।”

पीएम मोदी ने भारतीय सेना के पराक्रम की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “भारत की सेना ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन सिंदूर ने देश को देशभक्ति की भावना से भर दिया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।”

यह भी पढ़ें:

अमेरिका से लाया बैंक धोखाधड़ी का आरोपी अंगद सिंह चंडोक!

अमेरिका में बोले शशि थरूर: “सरकार के लिए काम नहीं करता हूं, पर कार्रवाई सही थी”

मन की बात-‘फिट इंडिया ही स्ट्रॉन्ग इंडिया की नींव’

मन की बात: मधुमक्खी पालन और बढ़ते शहद उत्पादन को लेकर खुश पीएम मोदी !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें