31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाओवैसी का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, आतंकी कनेक्शन लाया दुनिया के सामने...

ओवैसी का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, आतंकी कनेक्शन लाया दुनिया के सामने !

"आतंकी के साथ हाथ मिला रहे हैं पाक सेना प्रमुख", FATF से की कार्रवाई की मांग

Google News Follow

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को रियाद में एक अंतरराष्ट्रीय मंच से पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक फोटो प्रदर्शित करते हुए दावा किया कि पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को अमेरिका द्वारा घोषित आतंकी मोहम्मद एहसान (उर्फ एहसान मोहम्मद) के साथ बैठे और हाथ मिलाते हुए देखा गया है।

ओवैसी, जो भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, ने पाकिस्तान की आतंकवाद के खिलाफ कथित दोहरे रवैये की निंदा की और फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) से पाकिस्तान को दोबारा ग्रे लिस्ट में डालने की मांग की।

ओवैसी ने मंच से बोलते हुए कहा, “जब इस व्यक्ति (आसिम मुनीर) को फील्ड मार्शल बनाया गया, तो अमेरिका द्वारा घोषित आतंकी मोहम्मद एहसान उसके पास बैठा था। उनके साथ हाथ मिलाते हुए तस्वीरें हैं। पाकिस्तान की संलिप्तता के स्पष्ट प्रमाण मौजूद हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “इन आतंकी संगठनों को पाकिस्तान में पनाह मिल रही है, वहीं उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इनका उद्देश्य भारत में अस्थिरता फैलाना और हिंदू-मुस्लिम दंगे करवाना है।”

मुंबई 26/11 हमलों का जिक्र करते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने केवल FATF के दबाव में आकर ही कार्रवाई की। उन्होंने कहा, “FATF की ग्रे लिस्ट में आने के बाद ही पाकिस्तान ने यह स्वीकार किया कि साजिद मीर जीवित है, जबकि सालों से वे उसे मृत बता रहे थे।”

ओवैसी के मुताबिक, मीर को भी आतंकवाद के लिए नहीं, बल्कि मनी लॉन्ड्रिंग के लिए दोषी ठहराया गया, जो एक ‘कास्मेटिक कार्रवाई’ है। उन्होंने पाकिस्तान की न्यायपालिका को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि “यह सब केवल दिखावे की कार्रवाई है, असली मास्टरमाइंड आज भी आज़ाद घूम रहे हैं।”

रियाद में दिए गए इस बयान से असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच से सीधी चुनौती दी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल आर्थिक प्रतिबंधों और FATF जैसे संस्थानों के माध्यम से ही पाकिस्तान को आतंक के खिलाफ ठोस कदम उठाने के लिए मजबूर किया जा सकता है।

बता दें की भारत लगातार पाकिस्तान के आतंकवाद से संबंधों को वैश्विक स्तर पर उजागर करने की कोशिश कर रहा है। ओवैसी के इस बयान से पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि को एक बार फिर झटका लगने जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

यमुना में झाग पर आप का भाजपा पर हमला, कहा- ऐसा प्रदूषण पहले कभी नहीं हुआ!

वित्त वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 3,539.59 लाख टन फसल उत्पादन का अनुमान!

एलन मस्क ने छोड़ा ट्रंप प्रशासन का साथ

Mumbai Monsoon : आयुक्त भूषण गगरानी के 24 घंटे में सफाई का आदेश

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें