30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमक्राईमनामाहजारीबाग की अवैध खदान से 13 दिन बाद तीन मजदूरों के शव...

हजारीबाग की अवैध खदान से 13 दिन बाद तीन मजदूरों के शव बरामद, गांव में मातम

कोयला माफियाओं द्वारा चलाई जा रही अवैध खदानों में स्थानीय लोग रोज़ अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं।

Google News Follow

झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में कोयले की एक अवैध खदान से 13 दिन बाद तीन मजदूरों के शव बरामद किए गए। सोमवार रात जब स्थानीय ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकाला, तो कंडाबेर गांव में मातम पसर गया और हर ओर चीख-पुकार सुनाई दी।

मृतकों की पहचान प्रमोद शाह (45), उमेश कुमार (25) और नौशाद अंसारी (24) के रूप में हुई है। तीनों मजदूर खावा नदी के पास स्थित एक अवैध खदान में फंस गए थे, जब 13 दिन पहले तेज बारिश के कारण नदी की धार ने उन्हें खदान के भीतर बहा दिया। खदान की गहराई 100 फीट से भी अधिक बताई जा रही है।

प्रारंभ में एनडीआरएफ की टीम ने तीन दिनों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन खदान में भरे पानी और संकरी सुरंगों के कारण कोई सफलता नहीं मिल सकी। बाद में एनटीपीसी और एक निजी कंपनी की मदद से खदान से पानी निकाला गया और जलस्तर कम होने पर ग्रामीणों ने खुद प्रयास कर तीनों शवों को बाहर निकाला।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में सक्रिय कोयला माफियाओं द्वारा चलाई जा रही अवैध खदानों में स्थानीय लोग रोज़ अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं। खावा नदी के किनारे दर्जनों अवैध सुरंगें हैं, जो प्रशासनिक आंखों से बचाकर संचालित की जाती हैं।

मजदूरों के परिजनों ने घटना को लेकर गहरी नाराजगी जताई है और प्रशासन से मुआवजा एवं मृतकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। मंगलवार को केरेडारी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा। दोपहर बाद शव गांव लाए गए, जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें:

भारत में कोयला आधारित बिजली से भी सस्ती हुई 24/7 सोलर एनर्जी: प्रल्हाद जोशी

बैजयंत पांडा के नेतृत्व में प्रतिनिधी मंडल का चार देशों का दौरा रहा सफल

पाकिस्तान के दस्तावेज़ में खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किए अधिक लक्ष्यों पर हमले

भूकंप में मौका पाकर पाकिस्तानी जेल से भागे 200 से ज्यादा कैदी !

योगी सरकार का बड़ा फैसला: पुलिस और पीएसी में ‘अग्निवीरों’ को मिलेगा 20% आरक्षण

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें