29.3 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमराजनीतिकांग्रेस का असली चेहरा है सेना और संस्थाओं का अपमान, राहुल गांधी...

कांग्रेस का असली चेहरा है सेना और संस्थाओं का अपमान, राहुल गांधी पर भड़के शहजाद पूनावाला

जिन लोगों ने नवीन चावला जैसे व्यक्ति को चुनाव आयोग का मुखिया बनाया था, उन्हें लोकतंत्र की नैतिकता पर भाषण देने का कोई हक नहीं है।

Google News Follow

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा हालिया ‘मैच फिक्सिंग’ वाले बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। शनिवार (7 जून) को बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक वीडियो बयान जारी कर गांधी परिवार और कांग्रेस पर सेना, सांसदों और संवैधानिक संस्थाओं के अपमान का आरोप लगाया।

पूनावाला ने कहा, “जब गांधी परिवार चुनाव जीतता है, तब चुनाव आयोग, न्यायपालिका, और लोकतंत्र सही लगते हैं। लेकिन जैसे ही हार होती है, ये सब पर सवाल उठाने लगते हैं। ये खुद को लोकतंत्र से ऊपर समझने लगे हैं।” उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी को अपनी हार में ही गड़बड़ी नजर आती है। हिमाचल और कर्नाटक की जीत में इनको चुनाव आयोग पर कोई शक नहीं हुआ। लेकिन जैसे ही हरियाणा और महाराष्ट्र में पराजय हुई, उन्हें आयोग में खोट दिखने लगा।

भाजपा प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस जनता को भ्रमित करने की साजिश रच रही है और देश की लोकतांत्रिक छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर कमजोर करना चाहती है। उन्होंने कहा, “आज जब दुनिया भारतीय लोकतंत्र की सराहना कर रही है, जब जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील इलाके में भी चुनाव शांतिपूर्वक हुए, तब कांग्रेस को भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बदनाम करने की सूझी है।”

पूनावाला ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा, “कृपया हमें चुनाव आयोग पर ज्ञान न दें। जिन लोगों ने नवीन चावला जैसे व्यक्ति को चुनाव आयोग का मुखिया बनाया था, उन्हें लोकतंत्र की नैतिकता पर भाषण देने का कोई हक नहीं है।”

बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भारतीय सेना का अपमान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी ने ‘सरेंडर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर सेना के मनोबल को चोट पहुंचाई है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘छिटपुट कार्रवाई’ कहकर हमारे जवानों के बलिदान का अपमान किया। कांग्रेस की सोच हमेशा सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा संस्थाओं को कमजोर करने की रही है, ताकि देश में अविश्वास का माहौल बने।

शहजाद पूनावाला के इस बयान ने राहुल गांधी की टिप्पणी के इर्द-गिर्द शुरू हुई सियासी बहस को और तेज कर दिया है। जहां एक ओर कांग्रेस महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में “मैच फिक्सिंग” का आरोप लगा रही है, वहीं भाजपा ने इसे देश विरोधी एजेंडा बताया है। आने वाले दिनों में यह टकराव और तीखा हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज खेलने यूके पहुंची ‘गिल एंड कंपनी’!

अगस्त क्रांति मैदान में ईद की नमाज़ के आयोजन के खिलाफ मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा का विरोध

छत्तीसगढ़ में सैन्यकर्मी की हत्या मामला: माओवादी के खिलाफ NIA का आरोपपत्र दाखिल !

‘अब बिहार में भी मैच फिक्सिंग होगी’: राहुल गांधी का बीजेपी पर आरोप

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें