28 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमराजनीति‘अब बिहार में भी मैच फिक्सिंग होगी’: राहुल गांधी का बीजेपी पर...

‘अब बिहार में भी मैच फिक्सिंग होगी’: राहुल गांधी का बीजेपी पर आरोप

महाराष्ट्र चुनाव में धांधली की बात दोहराई

Google News Follow

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार (7जून)को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर चुनावी धांधली का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ‘मैच फिक्सिंग’ थे और अब यही साजिश बिहार विधानसभा चुनाव में दोहराई जा सकती है।

राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित अपने लेख ‘मैच फिक्सिंग महाराष्ट्र’ को साझा करते हुए लिखा, “2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लोकतंत्र में धांधली करने का खाका था। मेरा लेख दिखाता है कि यह कैसे हुआ, चरण दर चरण।” उन्होंने कहा कि इस तरह की धांधली लोकतंत्र को कमजोर करती है और जनता का संस्थाओं पर विश्वास खत्म करती है।

गांधी ने आगे लिखा, “यह समझना मुश्किल नहीं है कि महाराष्ट्र में बीजेपी इतनी हताश क्यों थी। लेकिन धांधली मैच फिक्सिंग की तरह है – जो पक्ष धोखा देता है, वह खेल जीत सकता है, लेकिन लोकतंत्र हार जाता है। सभी चिंतित भारतीयों को सबूत देखना चाहिए और जवाब मांगना चाहिए। क्योंकि महाराष्ट्र की मैच फिक्सिंग अब बिहार में भी होगी।”

राहुल गांधी के अनुसार, विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (कांग्रेस, शिवसेना-यूबीटी, एनसीपी-शरद पवार) को बिना किसी वैध वजह के सत्ता से बाहर किया गया, और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अवहेलना की गई।

बीजेपी ने राहुल गांधी के आरोपों को “बचकाना और गुमराह करने वाला” बताया। पार्टी विधायक राम कदम ने कहा,
“राहुल गांधी का बयान उस स्कूली बच्चे जैसा है जो परीक्षा में फेल होने के बाद कहता है कि सवाल पाठ्यक्रम से बाहर थे। जब वे जीतते हैं तो चुनाव आयोग और ईवीएम सब सही होते हैं, लेकिन हारते ही आरोपों की झड़ी लगा देते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि अगर राहुल गांधी के पास वाकई सबूत हैं तो उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए, न कि सोशल मीडिया पर “नाटक” करना चाहिए। “इस तरह की बातें करके वह संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का अपमान कर रहे हैं।”

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को 230 सीटें मिली थीं, जिनमें अकेले बीजेपी को 132 सीटों पर जीत मिली थी। इसके मुकाबले महा विकास अघाड़ी महज 46 सीटों पर सिमट गई थी। राहुल गांधी के आरोपों ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल को पहले ही गरमा दिया है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बयान से चुनावी रणनीतियों में कोई बदलाव आता है।

यह भी पढ़ें:

तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज खेलने यूके पहुंची ‘गिल एंड कंपनी’!

अगस्त क्रांति मैदान में ईद की नमाज़ के आयोजन के खिलाफ मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा का विरोध

छत्तीसगढ़ में सैन्यकर्मी की हत्या मामला: माओवादी के खिलाफ NIA का आरोपपत्र दाखिल !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें