27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाइस समय इजरायल को रुकने के लिए दबाव बनाना मुश्किल है।

इस समय इजरायल को रुकने के लिए दबाव बनाना मुश्किल है।

इज़राइल को बताया जीतते हुआ पक्ष

Google News Follow

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (20 जून) को संकेत दिए कि वे इज़राइल से ईरान पर हवाई हमले रोकने की अपील नहीं करेंगे, भले ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय और संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक संस्थान लगातार तनाव कम करने की अपील कर रहे हों।

न्यू जर्सी के मोरिस्टाउन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि इज़राइल की मौजूदा सैन्य बढ़त के चलते सीज़फायर की मांग करना बेहद कठिन हो गया है। “अगर कोई जीत रहा हो, तो उसे रुकने के लिए कहना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन हम तैयार हैं, हम ईरान से बात कर रहे हैं और देखेंगे आगे क्या होता है,” ट्रंप ने कहा।

ट्रंप ने अपने बयान में कहा, “इज़राइल युद्ध के लिहाज़ से अच्छा कर रहा है और ईरान उतना अच्छा नहीं कर रहा। ऐसे में किसी को रोकना मुश्किल हो जाता है।” उन्होंने माना कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है, लेकिन कोई त्वरित समाधान नहीं दिख रहा। “हम तैयार हैं, इच्छुक हैं और सक्षम हैं। अगले दो हफ्तों में ये तय हो जाएगा कि कौन समझदारी दिखाता है और कौन नहीं।”

ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यूरोपीय देशों की मध्यस्थता विफल रही है और ईरान अब उनसे बातचीत नहीं करना चाहता। “ईरान यूरोप से बात नहीं करना चाहता। वो हमसे बात करना चाहता है। यूरोप इसमें कोई मदद नहीं कर सकता,” ट्रंप ने कहा।

ट्रंप ने 2003 के इराक युद्ध से तुलना को भी खारिज कर दिया, जिसे उन्होंने पहले भी गंभीर आलोचना का निशाना बनाया है। “उस समय कोई हथियार नहीं थे। यह प्री-न्यूक्लियर था। आज की स्थिति वैसी नहीं है। ईरान के पास जो सामग्री इकट्ठा हुई है, वह बहुत बड़ी मात्रा में है, और मैं पहले ही इसे लेकर चेतावनी दे चुका था।”

मानवाधिकार संगठन HRANA के मुताबिक, इज़राइली एयरस्ट्राइक में अब तक 639 ईरानी नागरिकों की मौत हो चुकी है, जिनमें कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और परमाणु वैज्ञानिक शामिल हैं। वहीं, ईरान की जवाबी मिसाइल हमलों में अब तक 24 इज़राइली नागरिक मारे गए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के बयानों से स्पष्ट है कि अमेरिका इस संघर्ष में सीधे हस्तक्षेप करने से बच रहा है, लेकिन एक ‘कूटनीतिक लीडर’ के रूप में खुद को प्रस्तुत कर रहा है। हालांकि, उन्होंने यह स्वीकार किया कि जब एक पक्ष जीत रहा हो, तो उसे रोकने की मांग करना मुश्किल होता है — यह बयान इज़राइल की आक्रामक रणनीति को अमेरिका की मौन स्वीकृति के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

नीरज ने पेरिस डायमंड लीग का ख़िताब किया अपने नाम !

दिल्ली पुलिस की सख़्त कार्रवाई: चार बांग्लादेशी नागरिक भेजे गए वापस

“चाहें कुछ भी कर लूं, नोबेल नहीं मिलेगा।”

छात्र बनकर 14 दिन तक कैंपस में रह रहा था बिलाल अहमद तेली गिरफ्तार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें