29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब ₹1100 महीना

बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब ₹1100 महीना

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

Google News Follow

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार (21 जून) को राज्य की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में बड़ा बदलाव करते हुए पेंशन राशि को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह कर दिया। यह निर्णय 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को राहत देने वाला माना जा रहा है और इसका लाभ जुलाई से मिलना शुरू होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह घोषणा X (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से की। उन्होंने कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अब विधवा महिलाएं, वृद्धजनों एवं दिव्यांग व्यक्तियों को हर महीने ₹1100 की पेंशन मिलेगी, जो पहले ₹400 थी। यह राशि हर महीने की 10 तारीख को सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी।” यह बढ़ी हुई राशि जुलाई 2025 से प्रभावी होगी।

यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में होने हैं। ऐसे में इसे “चुनावी सौगात” के रूप में भी देखा जा रहा है। राज्य सरकार ने साफ किया है कि वृद्ध नागरिकों, दिव्यांगों, विधवाओं और अन्य पात्र लोगों को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा,”आज का दिन ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री ने विधवा, बुजुर्ग और दिव्यांग नागरिकों की पेंशन बढ़ाई है, इसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करता हूं।”

यह कदम नीतीश कुमार की सतत विकास और सामाजिक न्याय की नीति के तहत देखा जा रहा है। इससे पहले भी बिहार सरकार ने वृद्धजन, छात्रवृत्ति और महिलाओं के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। अब बढ़ी हुई पेंशन राशि को लेकर सरकार को ग्राम और कस्बाई इलाकों में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।

बिहार में चुनावी साल में पेंशन में तीन गुना बढ़ोतरी एक बड़ा सियासी दांव माना जा रहा है। जहां एक ओर इससे लाखों जरूरतमंदों को राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर इससे नीतीश सरकार की लोकलुभावन छवि को भी बल मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली पुलिस की सख़्त कार्रवाई: चार बांग्लादेशी नागरिक भेजे गए वापस

“चाहें कुछ भी कर लूं, नोबेल नहीं मिलेगा।”

छात्र बनकर 14 दिन तक कैंपस में रह रहा था बिलाल अहमद तेली गिरफ्तार

इस समय इजरायल को रुकने के लिए दबाव बनाना मुश्किल है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें