29.5 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामापहलगाम के आतंकीयों के दो मददग़ार गिरफ्तार!

पहलगाम के आतंकीयों के दो मददग़ार गिरफ्तार!

लश्कर-ए-तैयबा के तीन पाकिस्तानी आतंकियों की हुई पहचान

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले के दो महीने बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एनआईए ने रविवार (22 जून) को दो स्थानीय व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने हमलावर आतंकियों को शरण और सहायता दी थी। इनकी पहचान परवेज़ अहमद जोथर (बाटकोट, पहलगाम) और बशीर अहमद जोथर (हिल पार्क, पहलगाम) के रूप में हुई है।

एनआईए ने बताया कि पूछताछ के दौरान इन दोनों आरोपियों ने हमले में शामिल तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों की पहचान उजागर की है, जो लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े थे। यह हमला भारत में पिछले वर्षों में हुए सबसे क्रूर आतंकी हमलें के रूप में जाना जा रहा है, जिसमें 25 हिंदू पर्यटकों की पहचान कर उनका नरसंहार किया गया साथ ही एक स्थानीय निवासी की हत्या की गई थी, जबकि 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

जांच एजेंसी के अनुसार, परवेज़ और बशीर ने हमले से पहले इन तीन आतंकियों को हिल पार्क क्षेत्र के एक मौसमी ढोक (झोपड़ी) में छुपाया था। इन दोनों ने आतंकियों को भोजन, ठिकाना और लॉजिस्टिक सहायता भी प्रदान की थी। एनआईए के बयान में कहा गया, “दोनों ने आतंकियों को आश्रय दिया, जिन्होंने उस दिन दोपहर को पर्यटकों की धार्मिक पहचान पूछकर निशाना बनाया और उन्हें बेहद नजदीक से गोली मारी। यह आतंक का एक घिनौना चेहरा था।”

एनआईए ने इन दोनों आरोपियों को गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरान वैली में चार शस्त्रधारी आतंकवादी घुस आए थे और उन्होंने हिंदू पर्यटकों को उनकी धार्मिक पहचान पूछकर गोली मार दी थी। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी लॉन्चपैड्स पर सटीक एयरस्ट्राइक्स की थीं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया था।

एनआईए की इस कार्रवाई को एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि इससे न केवल हमलावर आतंकियों की पहचान हुई है बल्कि स्थानीय सहयोगियों के नेटवर्क पर भी कड़ा प्रहार किया गया है। जांच एजेंसी अब अन्य संभावित सहयोगियों और आतंकी मॉड्यूल की तलाश में है।

यह भी पढ़ें:

Q4 FY25 में भारत का आवास मूल्य सूचकांक 3.1% बढ़ा, कोलकाता शीर्ष पर : आरबीआई!

ईरान पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक के बाद डोनाल्ड ट्रंप की सख्त चेतावनी

फोर्डो न्यूक्लियर साइट को कैसे तबाह करने वाला B-2 स्पिरिट स्टेल्थ बॉम्बर क्या है? B-2 को क्यों माना जाता है “सबसे घातक”?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें