31 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसीएम फडणवीस, "राहुल गांधी को नहीं है Make in India की जानकारी,...

सीएम फडणवीस, “राहुल गांधी को नहीं है Make in India की जानकारी, कुछ होमवर्क करना चाहिए”

फडणवीस ने राहुल गांधी की इन टिप्पणियों को तथ्यहीन और भ्रमित करने वाला बताया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक उत्पादन केंद्र बनता जा रहा है।

Google News Follow

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ‘Make in India’ की आलोचना करने के बाद अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखा जवाब दिया है। फडणवीस ने राहुल गांधी पर देश की आर्थिक प्रगति और निर्माण क्षेत्र को लेकर अज्ञानता का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पहले कुछ “होमवर्क” करना चाहिए।

फडणवीस ने कहा, “राहुल गांधी को ये तक नहीं पता कि हमारे देश में क्या-क्या बनता है। शायद उन्हें यह भी नहीं मालूम कि जब उनकी सरकार थी तब भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, और मोदीजी ने में अब भारत को चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है। अगले दो वर्षों में हम विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहें है।”

यह टिप्पणी राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘Make in India’ योजना की आलोचना के बाद आई है। राहुल गांधी ने देश की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि यह विकास कुछ अरबपतियों तक सीमित है, जबकि किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग आज भी संघर्ष कर रहा है।

राहुल गांधी ने हाल ही में ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, “‘Make in India’ ने फैक्ट्री बूम का वादा किया था। लेकिन आज विनिर्माण रिकॉर्ड निचले स्तर पर है, युवाओं में बेरोजगारी रिकॉर्ड ऊंचाई पर है और चीन से आयात दोगुना हो गया है। मोदी जी को केवल नारे बनाने आते हैं, समाधान नहीं।”

उन्होंने दिल्ली के नेहरू प्लेस में शिवम और सैफ नामक दो युवाओं से मुलाकात का हवाला देते हुए लिखा कि “ये दोनों प्रतिभाशाली और कुशल हैं, लेकिन उन्हें अपनी क्षमता का उपयोग करने का अवसर नहीं मिल रहा। हम सिर्फ असेंबल करते हैं, निर्माण नहीं करते। चीन मुनाफा कमाता है।”

राहुल गांधी ने देश के आर्थिक मॉडल को बदलने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि मोदी सरकार ने अब उद्योगों को बढ़ाने के प्रयास छोड़ दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि “सरकार की बहुचर्चित PLI योजना को भी अब धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है।” उन्होंने कहा, “अगर हम यहां निर्माण नहीं करेंगे, तो दूसरों से ही खरीदते रहेंगे। समय निकलता जा रहा है।”

फडणवीस ने राहुल गांधी की इन टिप्पणियों को तथ्यहीन और भ्रमित करने वाला बताया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक उत्पादन केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश की औद्योगिक प्रगति को समझने के लिए गंभीरता से अध्ययन करना चाहिए। इस बहस ने एक बार फिर मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों बनाम विपक्ष के आरोपों की चर्चा को गरमा दिया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर संसद और राजनीतिक गलियारों में तीखी बहस होना तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

ईरान में युद्ध के बीच भारत में ईंधन की कीमतें रहेगी सुरक्षित: हरदीप पुरी

अमेरिकी लीग में चमक रहा है उन्मुक्त चंद बल्ला, मेजर लीग क्रिकेट 2025 में बिखेर रहें है जलवा !

वाईएस जगन रेड्डी की गाड़ी से पार्टी कार्यकर्ता कुचलने के बाद, ड्राइवर और चार अन्य समेत एफआईआर!

ईरान के परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें