27.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियाऑपरेशन सिंधु : इजरायल से भारतीयों की सुरक्षित वापसी

ऑपरेशन सिंधु : इजरायल से भारतीयों की सुरक्षित वापसी

यात्रियों ने कहा- शुक्रिया भारत सरकार

Google News Follow

ईरान और इजरायल के बीच तेज़ होते संघर्ष के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया है। इसी अभियान के तहत मंगलवार (24 जून) सुबह 161 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था इजरायल से नई दिल्ली पहुंचा। यात्रियों का स्वागत केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस अभियान की तस्वीरें साझा करते हुए जानकारी दी कि, “ऑपरेशन सिंधु का इजरायल चरण 23 जून को शुरू हुआ, जिसमें 161 भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया है। वे आज सुबह 8:20 बजे अम्मान, जॉर्डन से नई दिल्ली सुरक्षित पहुंचे। विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटे यात्रियों में से कई ने राहत और कृतज्ञता जताते हुए कहा कि इजरायल में हालात बेहद गंभीर थे, लेकिन भारत सरकार ने बिना देर किए उन्हें बाहर निकाल लिया। एक महिला यात्री ने कहा, “इजरायल में हालात काफी खराब थे, लेकिन भारत सरकार ने हमारी चिंता की और सुरक्षित निकाला। इसके लिए मैं आभार प्रकट करती हूं।”

वहीं एक अन्य यात्री ने कहा, “जब हम वहां से निकले तो अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के बाद हालात और ज्यादा बिगड़ गए थे। मैं यरूशलम में था और ईरानी मिसाइल हमलों से कई इजरायली शहरों को भारी नुकसान पहुंचा।”

केंद्रीय मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “इजरायल से भारतीय नागरिकों के पहले जत्थे का स्वागत करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। यह हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है कि किसी भी संकट के समय हम अपने नागरिकों को हर हाल में सुरक्षित वापस लाएं।”

ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से पहले ही बड़ी संख्या में भारतीयों की सुरक्षित वापसी हो चुकी है। अब इजरायल में फंसे लोगों को भी क्रमबद्ध तरीके से वापस लाया जा रहा है। सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि इस संकटपूर्ण समय में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा उसकी शीर्ष प्राथमिकता है, और इसी भावना से ‘ऑपरेशन सिंधु’ को निरंतर चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

ईरान ने पहले ट्रंप के सीजफायर दावा नकारा, फिर लिया यू-टर्न

मोसाद का बड़ा खुलासा: ईरान में छिपाकर लाए गए हथियारों से ही ईरानी मिसाइलों को गिराया

बीजिंग में NSA अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी की मुलाकात!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें