31.2 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमदेश दुनियासात साल पूरे होने पर नहीं होगा कोई उत्सव,पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने...

सात साल पूरे होने पर नहीं होगा कोई उत्सव,पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने बीजेपी मुख्यमंत्रियों से की यह अपील    

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी मुख्यमंत्रियों को एक पत्र लिख कर कहा है कि कोरोना काल में 30 मई को केंद्र सरकार के सात साल पूरे होने पर किसी प्रकार का उत्सव न मनाएं। उन्होंने बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक साथ कोई कार्यक्रम करने और बेसहारा बच्चों की मदद करने की अपील की है।

नड्डा ने अपने पत्र में भाजपा के मुख्यमंत्रियों से कहा कि देश महामारी के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में कोरोना से बेसहारा हुए बच्चों के लिए कार्यक्रम करें और जरूरतमंदों की मदद करें।उन्होंने आगे लिखा कि मैं मुख्यमंत्रियों से निवेदन करना चाहूंगा कि वे महामारी में अनाथ हुए बच्चों के लिए कोई योजना बनाएं, जिससे वे आगे अपने पैरों पर खड़े हो सकें। इस योजना को भाजपा के सभी मुख्यमंत्री एक साथ एक ही दिन अपने राज्यों में लॉन्च करें।

उन्होंने कहा कि पार्टी की सेवा और संगठन के मंत्र पर चलते हुए, इस अवसर को जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित करेंगें। हम देश के कोने-कोने में अलग-अलग तरह के सेवा कार्यों का आयोजन करके जनता का आभार व्यक्त करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों को बताएंगे कि हमें सात साल से जनता ने सेवा का जो मौका मिला है,वह सेवाभाव से आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने लिखा है कि कोरोना महामारी के समय में हमारा सेवा यज्ञ देशवासियों की तकलीफें दूर कर सके और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत कर सकें,यही हमारा संकल्प है और प्रयास भी। मुझे विश्वास है, हमारे इन सामूहिक प्रयासों से हम शीघ्र ही देश को इस आपदा से निकालने में सफल होंगे।

उन्होंने कहा कि पिछली एक शताब्दी में कभी भी दुनिया ने इस तरह की त्रासदी न देखी हो न अनुभव की है न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया से प्रभावित हुई है। 100 साल बाद आई इस भीषण त्रासदी ने महामारी ने हमारे कई अपनों को हमसे छीना है और हमारे राष्ट्र और समाज में कई गहरे जख्म छोड़े हैं।

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,343फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें