28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपीएम मोदी ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1,600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद...

पीएम मोदी ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1,600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद का ऐलान!

पंजाब बाढ़ संकट

Google News Follow

पंजाब में बाढ़ संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रभावित इलाकों का दौरा किया और हालात का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद गुरदासपुर में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने राहत और पुनर्वास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने राज्य के लिए 1,600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की घोषणा की। यह मदद पंजाब के पास पहले से उपलब्ध 12,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त होगी। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी की जाएगी, साथ ही किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

बहुआयामी राहत पैकेज

पीएम मोदी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और राहत के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाया जाएगा। इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत क्षतिग्रस्त घरों का पुनर्निर्माण किया जाएगा, राष्ट्रीय राजमार्गों और सड़कों की मरम्मत होगी, बाढ़ में क्षतिग्रस्त सरकारी स्कूलों को दोबारा बनाया जाएगा और पशुधन सहायता के साथ मिनी किट का वितरण किया जाएगा।

किसानों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिनमें बोरवेल की मरम्मत, डीजल पंपों के स्थान पर सौर पंप उपलब्ध कराना और सूक्ष्म सिंचाई के लिए “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” योजना के अंतर्गत मदद देना शामिल है। इसके अलावा, ग्रामीण इलाकों में क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए राज्य सरकार के विशेष प्रस्ताव पर भी केंद्र सहयोग करेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पंजाब में बड़े पैमाने पर जल संचय ढांचे की मरम्मत और निर्माण किया जाएगा, ताकि भविष्य में जल संकट से निपटा जा सके और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिल सके।

राहत राशि और संवेदना

प्रधानमंत्री ने बाढ़ और आपदा में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये, जबकि गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही, बाढ़ और भूस्खलन से अनाथ हुए बच्चों को “पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन” योजना के तहत दीर्घकालिक सहायता दी जाएगी।

केंद्र सरकार ने नुकसान का आकलन करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल भी पंजाब भेजा है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की सहायता पर निर्णय लिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और अन्य संगठनों की त्वरित बचाव व राहत कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को हरसंभव सहयोग देगी।

यह भी पढ़ें:

जीएसटी 2.0 के रोलआउट के साथ बड़े पैमाने पर मिलेगा उपभोग को बढ़ावा : रिपोर्ट!

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मास्टरमाइंड से डब्बा कॉलिंग और सिग्नल ऐप पर जुड़ा आरोपी!

गाजा युद्ध पर बड़ा मोड़: ट्रंप का प्रस्ताव स्वीकार, इजरायल ने रखीं दो शर्तें!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें