छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार (11 सितंबर) को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई बड़ी मुठभेड़ में दस नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मारे गए नक्सलियों में संगठन का बड़ा चेहरा और 1 करोड़ रुपये का इनामी शीर्ष कमांडर मोडेम बालकृष्ण उर्फ मनोज भी शामिल है। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर रायपुर से लगे जंगलों में हुई।
गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों की इस कामयाबी को ऐतिहासिक करार देते हुए जवानों के साहस की सराहना की। शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, “नक्सलियों के विरुद्ध हमारे सुरक्षा बलों ने आज एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ में CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर ₹1 करोड़ के इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज सहित 10 कुख्यात नक्सलियों को मारा गिराया है। समय रहते बचे-खुचे नक्सली भी आत्मसमर्पण कर दें। आगामी 31 मार्च से पहले लाल आतंक का समूल नाश निश्चित है।”
नक्सलियों के विरुद्ध हमारे सुरक्षा बलों ने आज एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ में CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर ₹1 करोड़ के इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज सहित 10 कुख्यात नक्सलियों को मारा गिराया है। समय रहते बचे-खुचे नक्सली…
— Amit Shah (@AmitShah) September 11, 2025



