28.8 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमन्यूज़ अपडेटNEET 2027 से पूरी होगा तरह ऑनलाइन , OMR शीट खत्म

NEET 2027 से पूरी होगा तरह ऑनलाइन , OMR शीट खत्म

पेपर लीक के बाद केंद्र का बड़ा फैसला

Google News Follow

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार (15 मई) को घोषणा की कि अगले शैक्षणिक सत्र यानी 2027 से NEET परीक्षा OMR शीट पर नहीं बल्कि पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। यह फैसला हाल ही में हुई NEET-UG परीक्षा के पेपर लीक विवाद और उसके बाद परीक्षा रद्द होने के बीच लिया गया है।

मीडिया को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा,“एक ज़रूरी बात जो मैं बताना चाहता था, वह यह है कि अगले साल से, असली समस्या का हल किया जाएगा। NEET परीक्षा OMR शीट के बजाय कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट के तौर पर होगी।”  उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली में मौजूद मूल समस्याओं को समाप्त करने के लिए यह बदलाव कर रही है।

शिक्षा मंत्री ने Re-NEET 2026 की नई तारीख भी घोषित की। उन्होंने बताया कि दोबारा आयोजित होने वाली NEET-UG परीक्षा 21 जून को होगी, जबकि एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा,“आज, हम एक नई तारीख की घोषणा कर रहे हैं। नई परीक्षा अब से एक महीने से थोड़ा ज़्यादा समय में होगी। हमारा नज़रिया वही रहेगा, गड़बड़ी के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस। यह परीक्षा माफिया और असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक लंबी लड़ाई है।”

सरकार ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई विशेष प्रावधान भी किए हैं। मंत्री ने बताया कि दोबारा परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र चुनने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। इसके अलावा छात्रों से Re-NEET के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। परीक्षा के दौरान OMR शीट या उत्तर विवरण भरने में लगने वाले समय को देखते हुए छात्रों को अतिरिक्त 15 मिनट का समय भी दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, “गलत कामों के लिए हमारी ज़ीरो टॉलरेंस नीति है, और यह एग्जामिनेशन माफिया के खिलाफ एक लंबी लड़ाई है… कई सोशल मीडिया हैंडल गलत जानकारी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, सिस्टम को चुनौती दी जा रही है, और इसे देखते हुए, जांच CBI को सौंप दी गई है, जिसने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। यह सेंध की गहराई तक जाएगी…”

CBT मोड लागू होने के बाद परीक्षा प्रक्रिया अधिक तकनीकी और निगरानी आधारित हो जाएगी, जिससे पेपर लीक और OMR से जुड़ी गड़बड़ियों पर रोक लगाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं Re-NEET को लेकर लाखों छात्रों और अभिभावकों की नजरें अब आगामी तैयारियों और परीक्षा प्रबंधन पर टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें:

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

जम्मू-कश्मीर में स्टाइपेंड न बढ़ने से इंटर्न डॉक्टर नाराज, उपराज्यपाल से की दखल की मांग

आईआईटी रुड़की ने भारत के लिए तैयार किया हाई-रिजॉल्यूशन जलवायु डेटासेट

कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए ‘शलभासन’ के फायदे

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें