26 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमधर्म संस्कृतिप्रयागराज संगम: पितृमोक्ष का द्वार, श्राद्ध कर्म से मिलता है वैकुंठ का...

प्रयागराज संगम: पितृमोक्ष का द्वार, श्राद्ध कर्म से मिलता है वैकुंठ का मार्ग!

संगम पर श्राद्ध के दौरान पिंडदान, तर्पण, ब्राह्मण भोज, अन्न-दान और वस्त्र-दान का विशेष महत्व है।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश का पवित्र तीर्थ प्रयागराज त्रिवेणी संगम के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का यह संगम केवल भौगोलिक धरोहर नहीं, बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी अत्यंत शक्तिशाली और पुण्यदायक माना गया है। यही कारण है कि इसे तीर्थराज सभी तीर्थों का राजा कहा जाता है। पौराणिक मान्यता है कि संगम पर किया गया कोई भी धार्मिक कार्य चाहे स्नान, दान, जप, यज्ञ हो या श्राद्ध, सामान्य स्थानों की अपेक्षा कई गुना अधिक फल प्रदान करता है। महाभारत, पद्म पुराण और स्कंद पुराण में भी प्रयागराज को पितृमोक्ष का प्रमुख द्वार बताया गया है।

श्राद्ध कर्म के दौरान जब संगम के पवित्र जल में तर्पण किया जाता है, तो वह सीधे पितरों तक पहुंचता है। धार्मिक विश्वास है कि यहां किया गया पिंडदान और तर्पण पितरों को संतोष प्रदान करता है और उन्हें पुनर्जन्म के चक्र से मुक्ति दिलाकर मोक्ष की ओर अग्रसर करता है। इसी कारण पितृ पक्ष के दिनों में लाखों श्रद्धालु संगम तट पर पिंडदान करने आते हैं।श्रद्धालुओं का मानना है कि प्रयागराज में श्राद्ध करने से पितृऋण की पूर्ति, पितृदोष से मुक्ति, मानसिक शांति, आर्थिक समृद्धि और वंश वृद्धि जैसे फल मिलते हैं।

श्रीराम से जुड़ी परंपरा

मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने लंका विजय के बाद जब अयोध्या लौटे, तब उन्होंने अपने पिता राजा दशरथ का पहला पिंडदान प्रयागराज के संगम पर ही किया था। तभी से परंपरा बनी कि पहला पिंडदान प्रयागराज, दूसरा काशी और अंतिम गया धाम में किया जाए। सनातन परंपरा में प्रयागराज को भगवान विष्णु का मुख, काशी को उनका पेट और गया को चरण माना गया है। तीनों स्थलों पर पिंडदान करने से आत्मा को संपूर्ण शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

संगम पर श्राद्ध के दौरान पिंडदान, तर्पण, ब्राह्मण भोज, अन्न-दान और वस्त्र-दान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इन कार्यों से न केवल पितरों की आत्मा तृप्त होती है, बल्कि श्राद्धकर्ता को भी अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। यही पुण्य जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लाता है।

आधुनिक समय में उन लोगों के लिए भी सुविधा उपलब्ध है जो किसी कारणवश प्रयागराज नहीं आ पाते। वे ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से अनुभवी पुरोहितों से श्राद्ध कर्म करा सकते हैं। यहां तक कि ब्राह्मण दान के लिए क्यूआर कोड की सुविधा भी दी गई है, जिससे घर बैठे ही धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए जा सकते हैं। प्रयागराज संगम की यह परंपरा आस्था और विज्ञान, दोनों का संगम है जहां श्रद्धालु अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए वैकुंठ का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

यह भी पढ़ें:

मैं साथ हूं, मणिपुर के सभी संगठन शांति के रास्ते पर आगे बढ़कर सपने पूरे करें : पीएम नरेंद्र मोदी

इंफाल में 1,200 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

चुराचांदपुर और इंफाल में जातीय हिंसा पीड़ितों से मिले पीएम मोदी!

‘चीन ने भारतीय सैनिकों को सच में पिघला दिया’: अमेरिकी सीनेटर ने किया विवादित दावा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,022फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें