29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटBJP सांसद मनोज कोटक ने शुरू किया कार्यस्थल पर कोरोना टीकाकरण

BJP सांसद मनोज कोटक ने शुरू किया कार्यस्थल पर कोरोना टीकाकरण

Google News Follow

मुंबई। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण को सबसे कारगर हथियार माना जा रहा है। ड्राईव इन वैक्शीनेशन सेंटर शुरु करने के बाद भाजपा सांसद मनोज कोटक ने एक और सराहनीय पहल की है। भाजपा सांसद कार्यस्थल पर ही कर्मचारियों-अधिकारियों के वैक्सीनी की सुविधा प्रदान की है। शनिवार को महानगर के भांडुप मे टायर बनाने वाली प्रसिद्ध सीएट लिमिटेड कंपनी में “संजीवनी आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत वैक्सीनेशन मुहिम का उद्घाटन सांसद मनोज कोटक के द्वारा किया गया। डोरस्टेप वैक्सीन के क्रम मे अब वर्कप्लेस पर भी कर्मचारियो और उनके परिवार के सदस्यों को वैक्सीन दिया जा रहा है।

अब प्राईवेट कंपनी भी अपने वर्कर और उनके परिवार को ये सुविधा प्रोवाईड कर रही है, जिसके चलते कर्मचारियो का आसानी से वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इस मौके पर सांसद मनोज कोटक ने कहा कि कोरोना के बढते प्रभाव को ध्यान मे रखते हुए वैक्सीनेशन अभियान मे तेजी लाने की जरूरत है। सिएट लिमिटेड अपने कर्मचारियों के लिए वैक्सीनेशन की शुरूवात कर एक सराहनीय काम किया कर्मचारियो के वर्कप्लेस पर कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्यों को वैक्सीन मिलना सुखद खबर है। वैक्सीन लगवाने वाले कर्मचारियो से सांसद मनोज कोटक ने बात की उनका हालचाल जाना और उन्हे वैक्सीन लेने के बाद भी पहले की तरह सभी सावधानी बरतने की सलाह दी। इस मौके पर नगरसेवक जागृति पाटिल, नगरसेवक साक्षी दलवी, सीएट कंपनी लिमिटेड के कर्मचारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें