28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमबिजनेसराष्ट्रीय हल्दी बोर्ड किसानों को बना रहा सशक्त, दुनिया में बढ़ा रहा...

राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड किसानों को बना रहा सशक्त, दुनिया में बढ़ा रहा भारतीय हल्दी का निर्यात

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल

Google News Follow

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार (14 जनवरी)को कहा कि राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड (एनटीबी) देश के किसानों को सशक्त बना रहा है और भारतीय हल्दी के निर्यात को दुनिया भर में बढ़ावा दे रहा है। राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड की स्थापना के एक साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बोर्ड ने अपने उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में काफी अच्छी प्रगति की है।

पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इस बोर्ड की स्थापना का उद्देश्य हल्दी के उत्पादन को बढ़ाना, किसानों को सशक्त बनाना और दुनिया भर में हल्दी के निर्यात को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। मंत्री ने आगे कहा कि वह बोर्ड की सफलता की कामना करते हैं, ताकि यह किसानों की मदद करता रहे, व्यापारियों और निर्यातकों के लिए नए अवसर खोले और भारत की समृद्धि को दुनिया तक पहुंचाए।

इस बीच, वित्त वर्ष 2024-25 में भारत से हल्दी के निर्यात में 50.7 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो पिछले वित्त वर्ष के 226.58 मिलियन डॉलर की तुलना में बढ़कर 341.54 मिलियन डॉलर हो गया। संसद के शीतकालीन सत्र में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि साल 2024-25 में भारत से 1.76 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा हल्दी का निर्यात हुआ, जबकि 2023-24 में यह आंकड़ा 1.62 लाख मीट्रिक टन था।

भारत का दुनिया के हल्दी बाजार में 66 प्रतिशत हिस्सा है और साल 2020 से देश से सबसे ज्यादा हल्दी आयात करने वाले टॉप-पांच देशों में बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), अमेरिका, मलेशिया और मोरक्को शामिल हैं। राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड हल्दी से बने नए उत्पादों को बढ़ावा देने, हल्दी और उसके उत्पादों के बारे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में जागरूकता फैलाने और इनके इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है।

बोर्ड हल्दी की आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत और टिकाऊ बनाने पर भी ध्यान दे रहा है। इसके साथ ही निर्यात के लिए बेहतर ढांचा, परिवहन सुविधाएं और गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

ईरान में बिगडे हालात: भारत ने की अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने की अपील

मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ लड्डू: परंपरा भी, सेहत का मजबूत सहारा भी! 

केरल : सबरीमाला में मकर ज्योति दर्शन की तैयारियां पूरी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें