29.4 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियापाकिस्तान: आत्मघाती हमले से दहला क्वेटा; दस की मौत, कई जख़्मी !

पाकिस्तान: आत्मघाती हमले से दहला क्वेटा; दस की मौत, कई जख़्मी !

किसी भी समूह ने तुरंत ज़िम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन संदेह उग्रवाद प्रभावित बलूचिस्तान में सक्रिय अलगाववादी संगठनों पर होने की आशंका है।

Google News Follow

पाकिस्तान के क्वेटा मंगलवार (30 सितंबर)को एक जोरदार धमाके में कम से कम दस लोगों की मौत हो गई, जिनमें फ्रंटियर कॉर्प्स (Frontier Corps) के तीन जवान भी शामिल हैं, जबकि 19 अन्य घायल हुए हैं। धमाका क्वेटा के फ्रंटियर कॉर्प्स मुख्यालय के पूर्वी हिस्से के पास हुआ। मॉडल टाउन और आसपास के इलाकों में सुनाई देने वाले इस धमाके से घरों और व्यावसायिक इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। इसके तुरंत बाद गोलियों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे संवेदनशील इलाके में दहशत फैल गई।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार कि घटनास्थल को घेर लिया गया और त्वरित जांच शुरू की गई। स्थानीय अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। घायल और मृतक सिविल अस्पताल क्वेटा भेजे गए, जबकि बीएमसी अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भी अलर्ट जारी किया गया। बलोचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख़्त मुहम्मद काकर ने सभी डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और पैरामेडिक्स को आपातकालीन ड्यूटी पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया।

दर्शकों ने बताया कि धमाके के बाद बड़ी मात्रा में धुआं उठता देखा गया और बाद में गोलीबारी की आवाज ने स्थानीय निवासियों में डर और अफरातफरी मचा दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के घरों और वाणिज्यिक इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

किसी भी समूह ने तुरंत ज़िम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन संदेह उग्रवाद प्रभावित बलूचिस्तान में सक्रिय अलगाववादी संगठनों पर होने की आशंका है। यह प्रांत, जिसकी राजधानी क्वेटा है, लंबे समय से प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी जैसे समूहों के हमलों का केंद्र रहा है, जो अक्सर स्वतंत्रता के अपने अभियान में नागरिकों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं।

पाकिस्तानी मीडिया का सुझाव है कि यह हमला आत्मघाती बमस्फ़ोट (suicide bombing) हो सकता है, लेकिन धमाके की वास्तविक प्रकृति और इसके पीछे के जिम्मेदारों की जांच अभी जारी है। किसी संगठन ने तुरंत जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की है। इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है, क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों में इसी तरह की घटनाएं पहले भी हुई हैं।

यह भी पढ़ें:

मोहसीन नकवी की बेशर्मी चरम पर; ट्रॉफी देने के लिए की ख़ास मांग!

तौकीर रजा को मिट्टी में मिला देंगे योगी!, अवैध बाजार पर चला बुलडोजर!

China ने दी भारत को Veto पावर, हैरान रह गए अमेरिका-पाकिस्तान​! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें