29.2 C
Mumbai
Friday, July 10, 2026
होमदेश दुनियाUP: मिट्टी में मिला देंगे!, तौकीर के अवैध बाजार पर चला बुलडोजर!

UP: मिट्टी में मिला देंगे!, तौकीर के अवैध बाजार पर चला बुलडोजर!

यह दो मंजिला इमारत 37 दुकानों वाला बाजार है, जिसे नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया बताया जा रहा है।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बरेली के मौलाना तौकीर रजा पर सख्त कार्रवाई का सिलसिला तेज कर दिया है। दंगों के बाद गिरफ्तार किए गए रजा पर अब प्रशासन ने उनकी संपत्ति को लेकर बड़ा कदम उठाया है। नॉवेल्टी स्क्वायर स्थित उनके बाजार पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह दो मंजिला इमारत 37 दुकानों वाला बाजार है, जिसे नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया बताया जा रहा है।

प्रशासन के आदेश के बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली करनी शुरू कर दीं और सामान दूसरी जगह पहुंचाया। सभी दुकानें खाली कराने के बाद बाजार को सील कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

जानकारी के अनुसार, इस बाजार की देखरेख मौलाना तौकीर रजा की पार्टी आईएमसी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नफीस करते हैं। दंगों से पहले डॉ. नफीस ने पुलिस को धमकी दी थी कि वे उनके हाथ काट देंगे और वर्दी उतार देंगे। अधिकारियों का दावा है कि यह बाजार अवैध निर्माण है और इसी कारण प्रशासन इसे ध्वस्त करने की कार्रवाई कर रहा है।

इस बाजार से हर महीने लाखों रुपये का किराया वसूला जाता था। सामने की दुकानों का किराया 10 से 12 हजार रुपये और अंदर की दुकानों का किराया 5 से 7 हजार रुपये तय था। अनुमान है कि इस पूरी इमारत की कीमत 30 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

इस बीच बरेली में 30 सितंबर तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। कई दुकानदारों ने दावा किया है कि उनके पास हाई कोर्ट का स्टे ऑर्डर है, लेकिन अधिकारी उसकी परवाह नहीं कर रहे। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई से मौलाना तौकीर रजा को बड़ा झटका लगा है।

​यह भी पढ़ें-

 

मोहसीन नकवी की बेशर्मी चरम पर; ट्रॉफी देने के लिए की ख़ास मांग!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,120फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें