28.8 C
Mumbai
Sunday, May 3, 2026
होमक्राईमनामाअमृतसर में पुलिस ने 5 किलो हेरोइन के साथ सप्लायर को किया...

अमृतसर में पुलिस ने 5 किलो हेरोइन के साथ सप्लायर को किया गिरफ्तार!

भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी नशा तस्करी से जुड़े कई मामलों में वांछित था और मकबूलपुरा थाना और बटाला के मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है। 

Google News Follow

Related

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए अमृतसर में कार्रवाई की है। पुलिस ने इस अभियान में ड्रग किंगपिन राजपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 5 किलो 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आईएएनएस से बातचीत में जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि राजपाल सिंह पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के संपर्क में था। वह डेरा बाबा नानक सेक्टर के जरिए ड्रग्स की खेप भारत में मंगवाता था।

भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी नशा तस्करी से जुड़े कई मामलों में वांछित था और मकबूलपुरा थाना और बटाला के मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि इससे पहले एक आरोपी लक्की से 3 किलो 154 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी, जिसकी जांच के दौरान ही राजपाल सिंह का नाम सामने आया।

जांच में सामने आया है कि राजपाल सिंह पिछले चार से पांच महीनों से सक्रिय था और सीमा पार से कई बार बड़ी-बड़ी खेपें प्राप्त कर चुका था। वह इन नशीले पदार्थों को झोलों और कपड़ों के बैगों में छिपाकर जालंधर, लुधियाना सहित अन्य शहरों में सप्लाई करता था।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस केस में एक अन्य स्थानीय व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान कई नए नाम और संपर्क सामने आए हैं, जिनकी जांच जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होंगी।

गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस इस पूरे मामले को “बड़ा नार्को कार्टेल” मानकर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जांच का फोकस यह पता लगाने पर है कि ये नशीले पदार्थ पाकिस्तान से कैसे लाए जा रहे थे, भारत में किन-किन रूट्स से पहुंचाए गए और किन लोगों तक सप्लाई की गई।

उन्होंने कहा कि हम इस नेटवर्क की पूरी चेन को तोड़ने के लिए काम कर रहे हैं। सीमा पार ड्रग्स की आपूर्ति रोकने के लिए बीएसएफ और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

मनोज तिवारी ने वजीराबाद छठ घाट का निरीक्षण किया, श्रमदान में भाग लिया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,107फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
305,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें