29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमबॉलीवुडसौम्या टंडन ने क्या फर्जी आईडी से ली वैक्सीन, जानिए पूरी सच्चाई  

सौम्या टंडन ने क्या फर्जी आईडी से ली वैक्सीन, जानिए पूरी सच्चाई  

Google News Follow

मुंबई। टीवी सीरियल भाभीजी घर पर हैं’ में अनीता भाभी का रोल करने वाली सौम्या टंडन पर फर्जी आईडी कार्ड बनवाकर वैक्सीन लगाने का आरोप लगा है। वहीं, इस रिपोर्ट को अभिनेत्री ने बकवास बताते हुए कहा है कि यह असत्यापित फोटो है। इधर,अभिनेत्री की फोटो एक आईडी कार्ड पर लगी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। खबरों में कहा गया है कि सौम्या ने एक फ्रंटलाइन वर्कर की फर्जी आईडी कार्ड बनवाकर कोरोना वैक्सीन की डोज ली है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ठाणे म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (टीएमसी) ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा है कि वह इस पूरे मामले की जांच कर इसकी हकीकत सामने लाएगा।

Contrary to some media reports claiming that I have taken my first Covid vaccine dose from A facility in Thane by dubious means is untrue. I have taken my first jab but from a centre near my house following proper procedures. Please don’t believe in unverified reports and claims.
Saumya Tandon, @saumyatandon
इंटरनेट पर फेक फोटो वायरल हुआ देखकर और इस पर विवाद बढ़ता देख एक्ट्रेस सौम्या नाराज होते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में इस खबर और फोटो को फेक करार दिया है। वह ट्वीट में लिखती हैं,’मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मैंने ठाणे में फर्जी तरीके से वैक्सीन ली है, जबकि मैंने उचित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने घर के पास एक केंद्र से वैक्सीन का पहला डोज लिया है। कृपया असत्यापित फोटो और ऐसे दावों पर विश्वास न करें।”वहीं एक ट्वीट में सैन्या ने इस आईडी को फेक कहा है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें