28 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमक्राईमनामालंदन: 13 वर्षीय छात्र ने “अल्लाहु अकबर” के नारे लगाकर दो सहपाठियों...

लंदन: 13 वर्षीय छात्र ने “अल्लाहु अकबर” के नारे लगाकर दो सहपाठियों पर किया चाकू से हमला

दोनों की हालत गंभीर

Google News Follow

Related

यूनाइटेड किंगडम की राजधानी लंदन में मंगलवार (10 फरवरी) को उत्तर-पश्चिम लंदन के ब्रेंट इलाके में स्थित किंग्सबरी हाई स्कूल में हिंसक घटना सामने आई। पुलिस ने बताया कि 13 वर्षीय एक छात्र ने स्कूल परिसर के भीतर दो सहपाठियों पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की हमला करने से पहले लड़का “अल्लाहु अकबर” के नारे लगा रहा था। मामले की जांच अब काउंटर टेररिज़्म पुलिसिंग लंदन की निगरानी में की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, हमले में घायल दोनों छात्र  उम्र 12 और 13 वर्ष बताई गई है, दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक को प्राथमिकता के आधार पर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को घटना के कुछ घंटों बाद दोपहर में तत्काल जांच के बाद गिरफ्तार किया गया। हमले में इस्तेमाल किए जाने का संदेह जिस हथियार पर है, उसे भी बरामद कर लिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरी घटना स्कूल के बेकन लेन कैंपस में स्थित एक साइंस क्लासरूम के अंदर हुई। एक अभिभावक साइमन थियोडोरू की 8 वर्षीय बेटी उसी स्कूल में पढ़ती है, उन्होंने बताया की एक पूर्व छात्र स्कूल में वापस आया और उसने एक छात्र को निशाना बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि एक अन्य छात्र फायर अलार्म बजाने की कोशिश कर रहा था, तभी उस पर भी हमला कर दिया गया। एक अन्य अभिभावक के अनुसार, स्कूल प्रशासन संभावित गवाहों के तौर पर छात्रों को स्कूल में ही रोके हुए था।

डिटेक्टिव चीफ सुपरिंटेंडेंट ल्यूक विलियम्स ने कहा, “जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही और विकसित हो रही है।  प्रारंभिक चरण में हम इस हमले के पीछे किसी भी संभावित मकसद को लेकर खुले दिमाग से जांच कर रहे हैं। हालांकि, आसपास की परिस्थितियों को देखते हुए अब इस जांच का नेतृत्व काउंटर टेररिज़्म पुलिसिंग लंदन के अधिकारी कर रहे हैं, जो इस घटना के जवाब में हमारे स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं पूरी तरह से स्वीकार करता हूं कि यह घटना स्थानीय समुदाय, छात्रों और अभिभावकों के बीच गंभीर चिंता पैदा करेगी। हमारे अधिकारी क्षेत्र में मौजूद रहेंगे ताकि सहयोग दे सकें और किसी भी सवाल का जवाब दे सकें। फिलहाल इस जांच को आतंकवादी घटना घोषित नहीं किया गया है और जांच टीम यथाशीघ्र सभी साक्ष्य जुटाने और घटना की पूरी परिस्थितियों को स्थापित करने के लिए तेजी से काम कर रही है।”

लंदन एम्बुलेंस सर्विस (LAS) के प्रवक्ता ने बताया, “हमें मंगलवार को दोपहर 12.41 बजे कॉल मिली। हमने मौके पर एम्बुलेंस क्रू, इन्सिडेंट रिस्पॉन्स ऑफिसर, एक एडवांस्ड पैरामेडिक, टैक्टिकल रिस्पॉन्स यूनिट से एक पैरामेडिक और एक क्लिनिकल टीम मैनेजर भेजे। लंदन एयर एम्बुलेंस से एक ट्रॉमा टीम को भी कार के जरिए रवाना किया गया। हमने कुल दो मरीजों का इलाज किया। एक को अस्पताल ले जाया गया और दूसरे को प्राथमिकता के आधार पर मेजर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।”

किंग्सबरी हाई स्कूल प्रशासन ने पुष्टि की कि आपातकालीन कार्रवाई के दौरान कैंपस को लॉकडाउन किया गया, हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है। स्कूल की ओर से जारी बयान में कहा गया, “हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आज किंग्सबरी हाई स्कूल में एक गंभीर घटना हुई है। हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं। स्थिति अब नियंत्रण में है और हम संबंधित छात्रों के माता-पिता और अभिभावकों से सीधे बात कर चुके हैं।”

यह भी पढ़ें:

जनरल नरवणे की अप्रकाशित आत्मकथा विवाद में पेंगुइन प्रकाशन को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस

सर्वोच्च न्यायलय ने आसाम को 3.62 लाख हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की दी अनुमति

स्विस फेडरल काउंसिल की सदस्या का बात करने का तरीका पसंद नहीं आया तो ट्रंप ने बढ़ाए टैरिफ

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,228फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें