30 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाRSS की राह पर BJP,जमीन से जुड़ें कार्यकर्ता,वैक्सीनेशन पर जोर दें: नड्डा

RSS की राह पर BJP,जमीन से जुड़ें कार्यकर्ता,वैक्सीनेशन पर जोर दें: नड्डा

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर में केंद्र सरकार समेत भाजपा शासित राज्यों की सरकारों को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। मोदी सरकार की इमेज को सुधारने के लिए बीजेपी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राह पकड़ी है। इसी के तहत भाजपा ने सेवा ही संगठन नाम का प्रोग्राम लॉन्च किया है। पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस अभियान के दूसरे फेज में कार्यकर्ताओं से वैक्सीनेशन अभियान में हिस्सा लेने को कहा है। नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे वैक्सीनेशन अभियान के अलावा राहत अभियानों और गांवों में स्वयंसेवी हेल्थ वर्कर्स की ट्रेनिंग में हिस्सा लें। कार्यकर्ता ये निश्चित करें कि 45 साल से ऊपर आयु वाले सभी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगा दी जाएं। 18-44 के बीच आयु वर्ग में विशेष ग्रुप को वैक्सीनेट करवाने पर फोकस करें, जिनमें संक्रमण की आशंका ज्यादा है।

जरूरतमंदों की करें मदद: सामानों की डिलीवरी करने वालों, ऑटो रिक्शा ड्राइवर, घरों में कामकाज करने वाले, न्यूज पेपर बांटने वाले, गैस सिलेंडर्स की डिलीवरी करने वालों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करें। ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करें। जरूरतमंदों को अस्पतालों और दूसरी जगहों पर खाना मुहैया कराने के लिए राशन और खाने की व्यवस्था करें। उन घरों में कार्यकर्ताओं को देखरेख के लिए भेजें, जहां बूढ़े लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं या फिर सभी संक्रमित हैं। उन परिवारों की भी मदद करें, जिन्हें जरूरत हो। कोविड होने के बाद सलाह के लिए टेलीमेडिसिन कंसल्टेंसी और मेडिकल हेल्प सेंटर्स बनाए जाएं। नड्डा ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि ऐसे अभिभावकों के वैक्सीनेशन पर जोर दें, जिनके घरों में 12 साल से कम आयु के बच्चे हैं। पार्टी का ये निर्देश तीसरी लहर को लेकर एक्सपर्ट की आशंकाओं पर आधारित है, जिसमें कहा गया था कि इस लहर में बच्चे ज्यादा संक्रमित हो सकते हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,351फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें