27 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमदेश दुनियाईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिका का ‘बंकर बस्टर’ हमला

ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिका का ‘बंकर बस्टर’ हमला

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दी जानकारी

Google News Follow

Related

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार उसकी सेना ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास ईरान के दक्षिणी तट पर स्थित मिसाइल ठिकानों पर हमले किए हैं। इन हमलों में 5,000 पाउंड (करीब 2,200 किलोग्राम) वज़न वाले कई ‘बंकर बस्टर’ बमों का इस्तेमाल किया गया। इस कार्रवाई से ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ गया है।

सेंट्रल कमांड ने बुधवार (18 मार्च)तड़के (IST) एक ट्वीट में कहा, “कुछ घंटे पहले, अमेरिकी सेना ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास ईरान के तटीय क्षेत्र में स्थित कई सुदृढ़ मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड वज़न वाले गहराई तक भेद करने वाले हथियारों का सफलतापूर्वक उपयोग किया।” सेना का दावा है कि ये हमले ईरान के जहाज-रोधी क्रूज़ मिसाइलों को निशाना बनाकर किए गए, जो अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात के लिए खतरा बन रहे थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के अधिकांश सहयोगी देश ईरान में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई में सीधे शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका-इज़राइल के संयुक्त अभियान को नाटो देशों का समर्थन है, भले ही वे इसमें सक्रिय रूप से भाग नहीं लेना चाहते। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “सब हमारे साथ सहमत हैं, लेकिन वे मदद नहीं करना चाहते। और अमेरिका के रूप में हमें यह याद रखना होगा, क्योंकि यह हमारे लिए काफी चौंकाने वाला है।”

कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने देशों से अपील की थी कि वे होर्मुज़ जलडमरूमध्य में अंतरराष्ट्रीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अपने युद्धपोत भेजें। हालांकि, अमेरिका के करीबी सहयोगियों समेत कई देशों ने इस अपील पर स्पष्ट प्रतिक्रिया देने से परहेज किया है।

ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच होर्मुज़ जलडमरूमध्य वैश्विक स्तर पर बेहद महत्वपूर्ण मार्ग बना हुआ है। यह संकरा समुद्री रास्ता दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल परिवहन का प्रमुख मार्ग है, जो मौजूदा हालात में प्रभावी रूप से बाधित हो रहा है।

यह भी पढ़ें:

ईरान के सुरक्षा नीति प्रमुख अली लारिजानी सहित बेटे और अंगरक्षक की हत्या

रील के चक्कर में पिता को बोरे में भर ‘कूरियर’ कर रही थी लाड़ली बिटिया, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

उल्टा चोर कोतवाल को डांटें; उग्रवादी संगठनों को ट्रेनिंग देने वाले छह विदेशियों की रिहाई मांग रहा यूक्रेन

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,022फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें