29.2 C
Mumbai
Sunday, May 3, 2026
होमक्राईमनामागोरेगांव में हिंदुओं की शोभायात्रा पर मुस्लिम गट का हमला: आरोपियों के...

गोरेगांव में हिंदुओं की शोभायात्रा पर मुस्लिम गट का हमला: आरोपियों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, 8 गिरफ्तार

Google News Follow

Related

मुंबई के गोरेगांव पूर्व स्थित दिंडोशी के संतोष नगर इलाके में मरियम्मा देवी की शोभायात्रा के दौरान मुस्लिम गुटों ने  हिंसक हमला करने से इलाके में तनाव का माहौल है। मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने दंगों में शामिल आरोपियों के अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाते हुए तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, शिकायतों के आधार पर की जा रही है जिनमें इन निर्माणों को अवैध बताया गया था। मौके पर भारी पुलिस बल और नगर निगम के अधिकारी तैनात हैं, जबकि इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्त्ता घटनास्थल पर बैठकर आंदोलन कर रहें है।

पूरा विवाद रविवार (5 अप्रैल) की शाम को भड़क उठा। संतोष नगर इलाके में मरियम्मा देवी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान घटना ज्योति बार एंड रेस्टोरेंट के पास मुस्लिम समुदाय की ओर से शोभायात्रा में बज रहें गीतो पर बखेड़ा खड़ा किया गया, विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मुस्लिम लड़कों द्वारा शोभायात्रा में जमा भक्तों पर कथित रूप से तलवार और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि कई अन्य को भी चोटें आईं।

Image

मौके पर मौजूद पीड़ित और बजरंग दल के कार्यकर्त्ता मामले में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करने अक्षमता दिखाने के आरोप  लगाए है। बताया जा रहा है की, हमले के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दिंडोशी पुलिस स्टेशन के PSI संदीप वत्रे देशमुख और कांस्टेबल गणेश शिंदे ने मुस्लिम भीड़ के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय हिंदू कार्यकर्ताओं पर बेरहमी से हमला कर दिया। हालांकि ऊँचे औदे के अफसरों के जरिए स्थानीय पुलिस पर दबाव बनाया गया, उसके बाद आधी रात को 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन का आरोप है कि शोभायात्रा में बज रहे धार्मिक गीतों का विरोध करते हुए दूसरे समूह ने हमला किया, जिसमें उनके तीन कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जोगेश्वरी ट्रॉमा केयर अस्पताल में जारी है।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई केवल दिखावे के लिए की जा रही है, तो वे फिर से आंदोलन करेंगे।

इस बीच, संतोष नगर इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसी स्थान पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ शुरू किया है, जहां हमला हुआ था। हालांकि मरियम्मा यात्रा पर हमलें हमले के दौरान अक्षम रही मुंबई पुलिस बजरंग दल के हनुमान चालीसा पठन पर कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की आशंका जताने लगी। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से रोका, जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:

आतंकी संगठन ISIS से जुड़े दो संदिग्ध ठाणे और कुर्ला से गिरफ्तार

नालंदा में NIA की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर 10 ठिकानों पर छापे

भारत-रूस के एक साथ ‘ब्रह्मोस’ निर्माण के ‘मास्टरमाइंड’ का निधन

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,106फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें