30 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामासावधान! 50 बार पकड़ी गई चोरी करते यह महिला,ऐसे देती है जुर्म...

सावधान! 50 बार पकड़ी गई चोरी करते यह महिला,ऐसे देती है जुर्म को अंजाम… 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई। आप को जानकर आश्चर्य होगा, लेकिन यह सच है, यह महिला चोरी के आरोप में 50 से अधिक बार पकड़ी गई है और उस पर दोष भी सिद्ध हुए हैं।इसके बावजूद यह महिला चोरी करती रहती है। महाराष्ट्र के मुंबई में रहने वाली वनिता गायकवाड़ की उम्र 38 साल है। गायकवाड़ को क्राइम ब्रांच के प्रोपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया है।उस पर कथित तौर पर 2,500 डॉलर चोरी करने आरोप है।
खबरों के अनुसार,आरोपी महिला घरों में नौकरानी का काम करती थी और साल 2006 से लेकर अब तक 50 से अधिक बार चोरी के आरोप गिरफ्तार हो चुकी है और उस पर दोष भी सिद्ध हो चुके हैं।पुलिस ने बताया कि महिला बड़ी चालकी से काम करती थी। वह पकड़े जाने के डर से हर बार अपना नाम बदल देती है। पुलिस ने बताया कि गायकवाड़ को विक्रोली से पकड़ा गया और उसके दो बच्चे हैं, जो उससे अलग-अलग रहते हैं। चोरी की जांच में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को स्कैन करने के बाद वनिता गायकवाड की पहचान की और उसे दबोच लिया।गायकवाड़ ने गांगुली से कहा था कि उसके वैरिफिकेशन डॉक्युमेंट खो गए हैं और वह कुछ दिनों में उन्हें जमा कर देगी। लेकिन काम पर रखने के 10 दिनों के भीतर ही उसने घर से पैसे चुरा लिए और गायब हो गई। प्रोपर्टी सेल के वरिष्ठ निरीक्षक शशिकांत पवार ने बताया कि “आरोपी महिला को अब तक 50 से अधिक बार गिरफ्तार किया जा चुका है।बता दें कि गायकवाड़ पर विले पार्ले (पश्चिम) की रहने वाली एक फैशन डिजाइनर दीपिका गांगुली के घर चोरी के का आरोप लगा है। जिसे बाद क्राइम ब्रांच की शाखा ने कार्रवाई की।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,259फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें