32 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
होमदेश दुनियाबलूचिस्तान के रिहायशी इलाके पर पाक सेना का बम हमला; 12 लोगों...

बलूचिस्तान के रिहायशी इलाके पर पाक सेना का बम हमला; 12 लोगों की मौत

बलूच अमेरिकन कांग्रेस ने घटना की निंदा की

Google News Follow

Related

बलूचिस्तान में एक बार फिर पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रांत के बरखान क्षेत्र के एक रिहायशी इलाके पर बमबारी की गई, जिसमें महिलाओं और छोटे बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात सशस्त्र लोगों ने पहले पाकिस्तानी सेना पर हमला किया था, जिसमें 12 सुरक्षाकर्मी मारे गए। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई शुरू की और रिहायशी इलाकों में ऑपरेशन चलाया, जिसमें आम नागरिकों को भारी नुकसान हुआ। मृतकों में 70 वर्ष के बुजुर्ग से लेकर दो साल के बच्चे तक शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई के दौरान एक वाहन में कई शव पाए गए, जिन्हें बाद में जला दिए जाने का दावा किया गया है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

इस घटना की आलोचना करते हुए बलूच अमेरिकन कांग्रेस के अध्यक्ष तारा चंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने वाली किसी भी सेना को ऐसे कृत्यों पर शर्म आनी चाहिए।” इस पूरे मामले पर अब तक पाकिस्तानी सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इस बीच, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने 8 से 12 अप्रैल के बीच विभिन्न हमलों में आठ पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। यह जानकारी संगठन के प्रवक्ता द्वारा दी गई, जिसे बलूचिस्तान पोस्ट में प्रकाशित किया गया।

एक बयान में बीएलए के प्रवक्ता मेजर ग्वाहरम बलूच ने कहा कि इन कार्रवाइयों में पाकिस्तानी सेना, फ्रंटियर कॉर्प्स के जवानों और अवारन, दश्त, क्वेटा व चगाई के पुलिस ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसके अलावा बरखान, झाओ और मश्के क्षेत्रों में संचार नेटवर्क पर भी हमले किए गए। उन्होंने बताया कि अवारन के अहोरी इलाके में सैन्य वाहनों के काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया, जिसमें रॉकेट लॉन्चर और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल कर सेना की गतिविधियों को रोकने की कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें:

झारखंड राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने डॉ अंबेडकर को नमन, अपनाएं उनके आदर्श

कर्ज चुकाने के लिए कर्ज लेगा पाकिस्तान ; UAE को लौटाने है 3 अरब डॉलर

नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल भंग किया, बिहार के मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,178फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें