30.7 C
Mumbai
Thursday, June 11, 2026
होमदेश दुनियाममता बनर्जी भ्रम में न रहें, मुख्यमंत्री की कुर्सी आपकी पैतृक संपत्ति...

ममता बनर्जी भ्रम में न रहें, मुख्यमंत्री की कुर्सी आपकी पैतृक संपत्ति नहीं: दिलीप घोष!

भाजपा विधायक दिलीप घोष ने बुधवार सुबह न्यूटाउन में ममता बनर्जी से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा, "एक दिन हर किसी को यह दुनिया छोड़कर जाना ही है।

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विजयी उम्मीदवार दिलीप घोष ने ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री पद न छोड़ने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पद केवल सीमित समय के लिए होता है। इसलिए ममता बनर्जी किसी भ्रम में न रहें।

भाजपा विधायक दिलीप घोष ने बुधवार सुबह न्यूटाउन में ममता बनर्जी से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा, “एक दिन हर किसी को यह दुनिया छोड़कर जाना ही है। राजनीतिक पद केवल सीमित समय के लिए होता है। यह गद्दी तो दो दिन की है, इसलिए किसी भ्रम में न रहें। यह किसी की पुश्तैनी संपत्ति नहीं है।”

दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की जनता ने 15 साल का समय दिया। उन्होंने सिवाय हिंसा और भ्रष्टाचार के, बंगाल में कोई काम नहीं किया। टीएमसी के कार्यकाल में लोगों का जीना भी मुश्किल हो चुका था। इस डॉक्टर बेटी का रेप-मर्डर हुआ। उसे न्याय नहीं दिया गया, बल्कि पीड़िता की मां का टीएमसी के नेताओं ने अपमान किया। इन सभी बातों को जनता भूली नहीं है।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी क्या कह रही हैं, आज दुनिया को इससे मतलब नहीं है। दिलीप घोष क्या कह रहे हैं, इस बात को सुनना चाहिए।

भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक सुवेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी ने आईएएनए से बात करते हुए कहा, “लोगों का साथ जरूरी है। अगर आप लोगों के साथ रहते हैं, तो जीत पक्की है। हम इसलिए जीते क्योंकि हम उनके साथ खड़े रहे। हमने शुरू से ही कहा था कि टीएमसी जीरो हो जाएगी।”

शिशिर अधिकारी ने कहा कि उन्हें (ममता बनर्जी को) ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में घुसने से रोक दिया गया था, इसलिए उन्होंने दीघा में कल्चरल सेंटर बनवाया। उन्होंने इसके लिए सरकारी पैसों का इस्तेमाल किया। भगवान जगन्नाथ ने इसका जवाब दे दिया है।

यह भी पढ़ें-

अमृतसर-जालंधर धमाकों पर विपक्ष का हमला, मान एक विफल मुख्यमंत्री बताए!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,382फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें