30.3 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026
होमदेश दुनियानड्डा ने लॉन्च किया स्वस्थ भारत पोर्टल, एक मंच सभी सेवाएं!

नड्डा ने लॉन्च किया स्वस्थ भारत पोर्टल, एक मंच सभी सेवाएं!

‘भारत के स्वास्थ्य भविष्य को आकार देने वाली सर्वोत्तम प्रथाएं’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में पोर्टल को एकीकृत और कुशल डिजिटल स्वास्थ्य ढांचे की दिशा में एक बड़ी पहल बताया गया।

Google News Follow

Related

केंद्र सरकार ने देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ लॉन्च किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने 10वें राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान इस पोर्टल का शुभारंभ किया।

केंद्र सरकार ने देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ लॉन्च किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने 10वें राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान इस पोर्टल का शुभारंभ किया।

‘भारत के स्वास्थ्य भविष्य को आकार देने वाली सर्वोत्तम प्रथाएं’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में पोर्टल को एकीकृत और कुशल डिजिटल स्वास्थ्य ढांचे की दिशा में एक बड़ी पहल बताया गया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा विकसित यह पोर्टल विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाने का काम करेगा। अब तक अलग-अलग डिजिटल एप्लिकेशन के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और रिपोर्टिंग की जाती थी, जिससे डेटा बिखराव, दोहराव और संसाधनों की बर्बादी जैसी समस्याएं सामने आती थीं। ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ इन चुनौतियों का समाधान करते हुए एक ‘वन-स्टॉप’ प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगा।

यह पोर्टल एपीआई-आधारित फेडरेटेड आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है, जो अलग-अलग स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सिस्टम को आपस में जोड़ता है। इससे इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ेगी और डेटा का बेहतर उपयोग संभव हो सकेगा। स्वास्थ्य कर्मियों को अब अलग-अलग पोर्टल पर लॉगिन करने या बार-बार डेटा एंट्री करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे उनका समय बचेगा और कार्यक्षमता में सुधार होगा।

देश के अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, जैसे आशा, एएनएम, सीएचओ और मेडिकल ऑफिसर, इस पोर्टल से सीधे लाभान्वित होंगे। यह उन्हें एक ही मंच पर डेटा एंट्री, रिपोर्टिंग और निगरानी की सुविधा देगा। साथ ही, पोर्टल में डेटा विजुअलाइजेशन टूल भी शामिल किए गए हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर योजना बनाने और निर्णय लेने में आसानी होगी।

‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अनुरूप है और इसमें आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता के साथ इंटीग्रेशन की सुविधा भी दी गई है। इससे मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड का सुरक्षित और सहज आदान-प्रदान संभव होगा। भविष्य में इसे हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री और हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री से भी जोड़ा जाएगा।

सरकार के अनुसार, इस पोर्टल से इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले खर्च में 20 से 30 प्रतिशत तक और डेटा एंट्री व मानव संसाधन से जुड़ी दोहराव वाली प्रक्रियाओं में 20 से 40 प्रतिशत तक कमी आने का अनुमान है। साथ ही, निर्णय लेने की प्रक्रिया भी तेज होगी। ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ देश में एकीकृत, पारदर्शी और डेटा-आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था की दिशा में एक परिवर्तनकारी पहल साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें-

राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- 2027 हार की तैयारी, अभी से ईवीएम बहाने की तैयारी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,138फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें