31 C
Mumbai
Friday, May 29, 2026
होमक्राईमनामाव्हाइट हाउस के पास सीक्रेट सर्विस की मुठभेड़ में संदिग्ध ढेर; अंधाधुंध...

व्हाइट हाउस के पास सीक्रेट सर्विस की मुठभेड़ में संदिग्ध ढेर; अंधाधुंध गोलीबारी से मची अफरातफरी, सुरक्षित हैं राष्ट्रपति ट्रंप

पेन्सिलवेनिया एवेन्यू चेकपॉइंट पर बंदूकधारी ने चलाईं गोलियां; जवाबी कार्रवाई में मारा गया हमलावर , एक राहगीर भी घायल; व्हाइट हाउस में लगा लॉकडाउन

Google News Follow

Related

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के ठीक बाहर शनिवार (23 मई) भारी हड़कंप मच गया।  सुरक्षा चेकपॉइंट के पास एक संदिग्ध ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस (Secret Service) के जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया। इस मुठभेड़ के दौरान वहां मौजूद एक आम राहगीर को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि हमले के वक्त वह व्हाइट हाउस के भीतर ही मौजूद थे।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुस्साहसिक घटना व्हाइट हाउस परिसर के ठीक बाहर पेन्सिलवेनिया एवेन्यू और 17th स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट के चौराहे पर हुई। संघीय अधिकारियों और सीक्रेट सर्विस द्वारा जारी शुरुआती बयान के मुताबिक, लगभग 6:00 बजे (स्थानीय समयानुसार) एक व्यक्ति व्हाइट हाउस के सुरक्षा चेकपॉइंट के पास पहुंचा। उसने अचानक अपने बैग से एक पिस्तौल निकाली और ड्यूटी पर तैनात सीक्रेट सर्विस के यूनिफॉर्म डिवीजन के अधिकारियों पर फायरिंग शुरू कर दी।

सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायरिंग की। सुरक्षाकर्मियों की गोलियों से संदिग्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत पास के जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने मृत संदिग्ध की पहचान मैरीलैंड के रहने वाले 21 वर्षीय नासिर बेस्ट (Nasire Best) के रूप में की है।

घटना के दौरान व्हाइट हाउस के पास दर्जनों राउंड गोलियों की आवाज गूंज उठी, जिससे वहां मौजूद प्रेस कोर और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। एबीसी न्यूज (ABC News) की व्हाइट हाउस संवाददाता सेलिना वांग उस समय लाइव रिपोर्ट रिकॉर्ड कर रही थीं, जब गोलियों की आवाज सुनकर उन्हें जमीन पर छिपना पड़ा।

व्हाइट हाउस के नॉर्थ लेन पर मौजूद पत्रकारों को सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने चिल्लाते हुए सुरक्षात्मक निर्देश दिए। एजेंट्स ने चिल्लाकर कहा, नीचे झुक जाओ (get down) और  फायरिंग हुई है (shots fired)। इसके बाद सभी संवाददाताओं को तुरंत व्हाइट हाउस के ब्रीफिंग रूम के अंदर ले जाया गया और वहां ‘शेल्टर इन प्लेस’  का आदेश लागू कर दिया गया।

मुठभेड़ के तुरंत बाद राइफलों से लैस सीक्रेट सर्विस के कमांडो नॉर्थ लॉन इलाके में तैनात हो गए और पूरे व्हाइट हाउस परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। लगभग 45 मिनट से अधिक समय तक चले कड़े लॉकडाउन को शाम करीब 6:45 बजे हटाया गया।

इस हमले ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं क्योंकि घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के मुख्य निवास स्थान के भीतर ही थे। हालांकि, सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और वह पूरी तरह सुरक्षित एवं अप्रभावित हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए संघीय जांच ब्यूरो (FBI) भी तुरंत एक्शन में आ गई। FBI निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा, “FBI  घटना स्थल पर मौजूद है और व्हाइट हाउस के मैदान के पास हुई गोलीबारी का जवाब देने में सीक्रेट सर्विस का पूरा सहयोग कर रही है। जैसे ही हम सक्षम होंगे, जनता को इस मामले में अपडेट देंगे।”

गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आसपास गोलीबारी की एक महीने के भीतर यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान वाशिंगटन हिल्टन होटल में ऐसी ही जानलेवा वारदात हुई थी, जहां गोलीबारी की आवाज सुनकर पत्रकारों और ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को छिपना पड़ा था। उस घटना का आरोपी कोल टॉमस एलन नाम का 31 वर्षीय व्यक्ति था।

सुरक्षा फुटेज के अनुसार, कोल टॉमस एलन हाथ में शॉटगन लेकर सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए भागा था और उसका पीछा कर रहे सीक्रेट सर्विस के एजेंटों के साथ उसकी मुठभेड़ हुई थी। एलन ने राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर आरोपों में खुद को निर्दोष बताया है और वह फिलहाल संघीय हिरासत में है। इसके बाद मई की शुरुआत में वाशिंगटन स्मारक के पास भी माइकल मार्क्स नाम के एक व्यक्ति ने सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग की थी। ताजा हमले के बाद अमेरिकी खुफिया एजेंसियां मृत हमलावर नासिर बेस्ट के इतिहास और इस हमले के पीछे के मकसद की गहन जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:

देशमें 19वां रोजगार मेला, हजारों युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र!

गर्मियों में आम पन्ना देता डिहाइड्रेशन और कमजोरी से प्राकृतिक राहत!

डांडेवाला फील्ड में Oil India को बड़ी सफलता, 950 मीटर गहराई में मिला नया प्राकृतिक गैस भंडार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,485फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
309,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें