31.5 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमलाइफ़स्टाइलदिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Google News Follow

Related

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में थकान और सुस्ती को लोग आम समस्या मानकर अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। कई लोग इसे काम के दबाव, कम नींद या मौसम का असर समझकर छोड़ देते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स इस संकेत को इतने हल्के में नहीं लेते हैं। उनका कहना है कि बार-बार होने वाली थकान शरीर की ओर से मिलने वाला एक महत्वपूर्ण संकेत हो सकती है। समय रहते इस पर ध्यान न देने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, लगातार थका हुआ महसूस करना केवल कमजोरी का संकेत नहीं है, बल्कि यह शरीर में पनप रही कई बीमारियों का शुरुआती लक्षण भी हो सकता है। खासकर मोटापा और उससे जुड़ी समस्याओं का असर सबसे पहले ऊर्जा के स्तर पर दिखाई देता है। शरीर का वजन बढ़ने के साथ ही कई अंगों पर अतिरिक्त दबाव पड़ने लगता है, जिससे व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और पूरे दिन सुस्ती महसूस करता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि अनियमित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव और पर्याप्त नींद न लेना भी इस समस्या को बढ़ाने वाले प्रमुख कारण हैं। लगातार थकान रहने पर डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, फैटी लीवर और हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक थकान महसूस हो रही है तो उसे इसके कारणों की जांच करानी चाहिए। खासकर यदि थकान के साथ वजन बढ़ना, सांस फूलना, भूख कम लगना या अन्य शारीरिक बदलाव भी दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।

इस समस्या से बचाव के लिए जीवनशैली में कुछ आसान बदलाव काफी मददगार साबित हो सकते हैं। संतुलित और पौष्टिक भोजन लेना, नमक, चीनी, और तेल-घी का सीमित सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा, नियमित व्यायाम भी बेहद जरूरी है। विशेषज्ञ रोजाना कम से कम 30 से 45 मिनट तक पैदल चलने या योग करने की सलाह देते हैं।

गर्मियों के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी बेहद जरूरी है। शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन के कारण भी कमजोरी और थकान बढ़ सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाकर न केवल थकान और सुस्ती से बचा जा सकता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों के खतरे को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

फुटबॉल करियर का झांसा देकर कोच ने 3 साल तक किया नाबालिग का रेप, पुलिस ने दबोचा

नगर पालिका भर्ती घोटाले के संबंध में तृणमूल विधायक मदन मित्रा के आवास पर छापेमारी

‘370 रुपए की बिरयानी’ पर विवाद के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी, लोगों से की ये गुजारिश

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,343फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें