25 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियाहेमा मालिनी बनीं 'ड्रीम गर्ल', अभिनेत्री ने सुनाया दिलचस्प किस्सा!

हेमा मालिनी बनीं ‘ड्रीम गर्ल’, अभिनेत्री ने सुनाया दिलचस्प किस्सा!

हेमा मालिनी ने बताया, ''मैंने निर्माता से इस बारे में सवाल भी किया था तब निर्माता ने मुझसे कहा- ''यही तुम्हारी नई पहचान बनने वाली है।

Google News Follow
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी को लोग आज भी प्यार से ‘ड्रीम गर्ल’ कहकर बुलाते हैं। फैंस को अक्सर लगता है कि यह नाम उन्हें उनकी साल 1977 में आई फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ की वजह से मिला था। सच यह है कि यह पहचान उन्हें बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही मिल गई थी।

उनकी कोई पहली हिंदी फिल्म रिलीज भी नहीं हुई थी, तब निर्माता ने उन्हें ‘ड्रीम गर्ल’ के रूप में पेश करना शुरू कर दिया था। वर्षों बाद खुद हेमा मालिनी ने इस दिलचस्प किस्से का खुलासा किया और बताया कि कैसे एक निर्माता की सोच ने उनकी पूरी जिंदगी की पहचान तय कर दी।

हेमा मालिनी ने यह खुलासा कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में किया था। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया, ”जब मेरी पहली हिंदी फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ रिलीज होने वाली थी, तब फिल्म के निर्माता बी. आनंदस्वामी ने प्रमोशन के लिए एक अलग रणनीति बनाई। उन्होंने हर जगह ‘ड्रीम गर्ल कमिंग टू टाउन’ लिखवाना शुरू कर दिया। उस समय कहीं भी मेरा नाम नहीं लिखा जाता था। यह देखकर मैं खुद हैरान थीं कि आखिर मेरा नाम क्यों नहीं दिख रहा है।”

हेमा मालिनी ने बताया, ”मैंने निर्माता से इस बारे में सवाल भी किया था तब निर्माता ने मुझसे कहा- ”यही तुम्हारी नई पहचान बनने वाली है। पहले लोगों के बीच ‘ड्रीम गर्ल’ का नाम लोकप्रिय होगा और बाद में बताया जाएगा कि यह ‘ड्रीम गर्ल’ आखिर है कौन। इसके बाद तुम्हारा नाम सामने लाया जाएगा।’ निर्माता की यह योजना सफल रही और देखते ही देखते लोग मुझे ‘ड्रीम गर्ल’ के नाम से पहचानने लगे।”

साल 1968 में रिलीज हुई ‘सपनों का सौदागर’ हेमा मालिनी की पहली हिंदी फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन महेश कौल ने किया था, जबकि निर्माता बी. आनंदस्वामी थे। फिल्म में उनके साथ हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

फिल्म के गीतों को मशहूर संगीतकार जोड़ी शंकर-जयकिशन ने संगीत दिया था। इसी फिल्म के जरिए हेमा मालिनी ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और आगे चलकर हिंदी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं।

दिलचस्प बात यह रही कि करीब नौ साल बाद साल 1977 में हेमा मालिनी ने ‘ड्रीम गर्ल’ नाम की फिल्म में भी मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म का निर्देशन प्रमोद चक्रवर्ती ने किया था।

फिल्म में उनके साथ अशोक कुमार, धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक ऐसी युवती की थी, जो अनाथालय चलाने के लिए अलग-अलग रूप धारण कर लोगों से पैसे जुटाती है। हेमा मालिनी ने इस फिल्म में सपना, पद्मा, चंपाबाई, ड्रीम गर्ल और राजकुमारी समेत पांच अलग-अलग किरदार निभाए थे, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया।
यह भी पढ़ें-

मथुरा कारसेवा पर संतों का समर्थन, भव्य मंदिर निर्माण की उम्मीद मजबूत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें