24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटटीकाकरण में नए रिकार्ड बना रहा महाराष्ट्र,आघाड़ी नेताओं के आरोपों की खुली...

टीकाकरण में नए रिकार्ड बना रहा महाराष्ट्र,आघाड़ी नेताओं के आरोपों की खुली पोल: अजय सिंह

लगाया था वैक्सीन देने में भेदभाव का आरोप

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोनारोधी टीकाकरण के रोज बनते नए रिकार्ड ने राज्य के सत्ताधारी दलो के आरोपो की हवा निकल गई है। तीन दलो की सरकार के नेता लगातार आरोप लगा रहे थे कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र को वैक्सीन देने में भेदभाव कर रही है, जबकि टीकाकरण के मामले में महाराष्ट्र नबर वन बना हुआ है। मुंबई भाजपा के प्रवक्ता अजय सिंह ने कहा कि टीकाकरण में महाराष्ट्र नए नए रिकार्ड बना रहा है। इससे महा विकास आघाडी नेताओं की पोल खुल गई है। सिंह ने कहा कि बगैर टिके की उपलब्धता के टीकाकरण के मामले में महाराष्ट्र कैसे देश में नंबर वन हो सकता था। बीते शनिवार को महाराष्ट्र में 7 लाख 26 हजार 588 नागरिकों को टीका दिया गया।

यह एक दिन में इतने बड़े पैमाने में टीकाकरण का अब तक का सर्वोच्च आकड़ा है। इस बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को टीकाकरण के मामले में भारत के अमरीका से आगे निकलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा कि भारत में कोरोना वैक्सीन की एक डोज लगवा चुके लोगों की संख्या 17.2 करोड़ हो गई है. वहीं अमेरिका में यह संख्या 16.9 करोड़ ही है। पॉल ने कहा , ‘हमने कोविड टीके की कम से कम एक खुराक लेने वाले लोगों की संख्या के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। यह आश्वस्त करता है कि हम टीका अभियान में लगातार सुधार कर रहे हैं और इसे तेज कर रहे हैं. आने वाले दिनों में इसे और भी तेज किया जाएगा।

महाराष्ट्र में 3 करोड़ 12 लाख को लगा टीका
राज्य में टीकाकरण अभियान के शुरुआत के बाद से सोमवार तक 3 करोड़ 9 लाख 79 हजार 460 लोगों को टीका दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रसंशा की है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से टीकाकरण में गति आई है। हर दिन पिछले दिन की तुलना में अधिक टीकाकरण हो रहा है। व्यास ने बताया कि शुक्रवार को राज्य ने टीकाकरण के लिए 3 करोड़ का आकड़ा पार किया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें