30 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाफिल्म 'जीडीएन' से करुणाकरण का दमदार पहला लुक हुआ जारी!

फिल्म ‘जीडीएन’ से करुणाकरण का दमदार पहला लुक हुआ जारी!

मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेता का पहला लुक पोस्ट किया। साथ ही, फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए किरदार का नाम भी रिवील किया।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
निर्देशक कृष्णकुमार की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म ‘जीडीएन’ के मेकर्स ने शनिवार को अभिनेता करुणाकरण का पहला लुक शेयर कर दिया है। इस फिल्म में वे पेरुन्किलि की भूमिका में नजर आएंगे।

मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेता का पहला लुक पोस्ट किया। साथ ही, फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए किरदार का नाम भी रिवील किया। पोस्ट कर मेकर्स ने लिखा, “करुणाकरण को पेरुन्किलि के रूप में इंट्रोड्यूस कर रहे हैं। पावर के कई साथी होते हैं।”

इससे पहले मेकर्स ने फिल्म के बाकी कलाकारों का लुक रिवील किया था। इसमें शीला को युवा चेल्लामल, टीजय अरुणासलम को युवा जी.डी. नायडू के रोल में, अदिति बालन को पद्मावती की भूमिका में दिखाया जा चुका हैं। आर. माधवन जीडी नायडू की भूमिका में नजर आएंगे।

यह फिल्म मशहूर भारतीय आविष्कारक, किसान और समाजसेवी जी.डी. नायडू के जीवन पर आधारित है, जिसमें अभिनेत्री अदिति बालन पद्मावती की भूमिका अदा करती हुई सभी का मनोरंजन करेंगी।

मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया है, जिसमें महान आविष्कारक गोपालस्वामी दोरैस्वामी नायडू (जीडी नायडू) के जीवन, संघर्ष और ब्रिटिश शासन के खिलाफ उनकी असंदिग्ध बगावत की एक रोमांचक झलक दिखाता है। इसकी शूटिंग मुख्य रूप से कोयंबटूर में की गई है, जहां नायडू ने अपनी कर्मभूमि बनाई थी।

पटकथा कृष्णकुमार रामकुमार और आर. माधवन ने मिलकर लिखी है। इसका निर्माण वर्गीज मूलन और आर. माधवन के बैनर तले किया गया है।

कृष्णकुमार रामकुमार द्वारा निर्देशित ‘जीडीएन’ में आर. माधवन मुख्य भूमिका में हैं, जिन्हें ‘भारत का एडिसन’ कहे जाने वाले जी.डी. नायडू के रूप में देखा जा सकता है। फिल्म में माधवन के अलावा जयराम, प्रियामणि, दुशारा विजयन, सत्यराज, अदिति बालन, विजय राय और टीजे अरुणासलम भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत गोविंद वसंत ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी अरविंद कमलानाथन ने की है।

यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब देखना होगा कि फिल्म को दर्शक कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।

यह भी पढ़ें-

सीजीएचएस घोटाले में सात दोषियों को दो-दो साल की सजा मिली!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,328फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें