29.4 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमक्राईमनामाआईआईटी बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे मौत मामले में परिजनों की भूख हड़ताल!

आईआईटी बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे मौत मामले में परिजनों की भूख हड़ताल!

उन्होंने यह भी कहा कि परिवार ने क्राइम ब्रांच को पूछताछ के दौरान अपना बयान दर्ज करा दिया है और जांच में सहयोग के लिए जरूरी जानकारी भी दी है।

Google News Follow
मुंबई के आजाद मैदान में आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे के माता-पिता ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। साहिल की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर उसके माता-पिता रवींद्र और सोनाली वाकोडे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। परिवार की मुख्य मांग है कि एफआईआर में जिन लोगों के नाम हैं, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

साहिल के पिता रवींद्र वाकोडे ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, “जिन लोगों का नाम एफआईआर में है उन्हें गिरफ्तार किया जाए। जब तक मेरी यह मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। जांच सही तरीके से हो रही है, लेकिन मेरी मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द सबूत इकट्ठा कर आरोपियों को गिरफ्तार करे।”

उन्होंने यह भी कहा कि परिवार ने क्राइम ब्रांच को पूछताछ के दौरान अपना बयान दर्ज करा दिया है और जांच में सहयोग के लिए जरूरी जानकारी भी दी है। परिवार को क्राइम ब्रांच की जांच पर भरोसा है, लेकिन वे चाहते हैं कि कार्रवाई में तेजी लाई जाए। वहीं साहिल की मां सोनाली वाकोडे ने न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कहा, “आरोपियों को जल्दी से जल्दी अरेस्ट किया जाए, यही हमारी मांग है। मेरे बच्चे के लिए मुझे न्याय चाहिए।”

परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे एडवोकेट निखिल कांबले ने कहा, “साहिल का परिवार आजाद मैदान में भूख हड़ताल पर बैठा है। उनकी एक ही मांग है कि एफआईआर में जिनके नाम हैं, उनको अरेस्ट किया जाना चाहिए।”

जांच की प्रगति को लेकर वकील ने कहा कि इस मामले की जांच फिलहाल क्राइम ब्रांच कर रही है और जांच की स्थिति के बारे में वही बेहतर जानकारी दे सकती है। उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि क्राइम ब्रांच ठीक तरीके से जांच कर रही है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा।”

प्रदर्शन की अनुमति को लेकर एडवोकेट कांबले ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश और महाराष्ट्र सरकार के जीआर के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के लिए रोजाना अनुमति के लिए आवेदन करना होता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है, तो रोजाना अनुमति मिल सकती है।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें