29.1 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में विफल: नितिन नवीन!

कांग्रेस अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में विफल: नितिन नवीन!

नितिन नवीन ने कहा कि 21 अक्टूबर 1951 को स्थापित जनसंघ की यात्रा संघर्ष, त्याग और राष्ट्रवादी विचारधारा का प्रतीक है।

Google News Follow

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय जनसंघ के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान नेताओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘अंत्योदय’ की भावना के साथ जिस संगठन की नींव रखी थी, वह आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुका है।

नितिन नवीन ने कहा कि 21 अक्टूबर 1951 को स्थापित जनसंघ की यात्रा संघर्ष, त्याग और राष्ट्रवादी विचारधारा का प्रतीक है। उस समय संगठन के पास न पर्याप्त संसाधन थे, न कार्यालय और न ही आवागमन की सुविधाएं। इसके बावजूद संस्थापक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अथक परिश्रम किया।

उन्होंने आज की पीढ़ी से आह्वान किया कि वह वरिष्ठ नेताओं के संघर्ष और समर्पण से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण तथा देश को विश्वगुरु बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए काम करे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित और राष्ट्रीय एकता को सर्वोपरि रखते हुए भारतीय जनसंघ की स्थापना की। वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार का उद्देश्य विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना था। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की जनधन जैसी योजनाएं इसी सोच को आगे बढ़ाती हैं, जिनके माध्यम से गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है।

नितिन नवीन ने गोवा और पश्चिम बंगाल से जुड़े ऐतिहासिक मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनसंघ ने देश की एकता और अखंडता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अन्य वरिष्ठ नेताओं के योगदान को भी याद किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को ‘नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट और सेल्फ लास्ट’ के सिद्धांत को अपनाते हुए संगठन को मजबूत करना चाहिए। बदलती तकनीक और परिस्थितियों के साथ आगे बढ़ने के साथ-साथ पार्टी की सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी आवश्यक है।

कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, दर्शना जरदोश सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा अपने पूर्वजों के आदर्शों और प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी।

यह भी पढ़ें-

फ्रांस में एयर फ़ोर्स का मिराज 2000D फ़ाइटर जेट क्रैश; एक पायलट की मौत

अफगानिस्तान की बड़ी आबादी भुखमरी की कगार पर : संयुक्त राष्ट्र!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें