29 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाराज्यपाल बेबी रानी क्या यूपी चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार होंगी?

राज्यपाल बेबी रानी क्या यूपी चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार होंगी?

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

लखनऊ। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही महीने शेष हैं, ऐसे में राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि पार्टी उन्हें एक बार फिर मुख्यधारा की राजनीति में लाना चाहती हैं और यूपी चुनाव में उनकी भूमिका अहम हो सकती है। बेबी रानी मौर्य दलित समुदाय से आती हैं, इसलिए भाजपा उनका इस्तेमाल बसपा के खिलाफ कर सकती हैं। बेबी रानी मौर्य ने दलितों को भाजपा के साथ लाने के लिए काफी काम भी किया था।

पार्टी ने उन्हें अनुसूचित जाति शाखा का पदाधिकारी 1997 में नियुक्त किया था, बेबी रानी मौर्य ने कुछ दिन पहले ही गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, उसके बाद से ही यह चर्चा चल रही थी कि बेबी रानी मौर्य यूपी चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार हो सकती हैं। यूपी चुनाव में इस बार मायावती सोशल इंजीनियरिंग के सहारे उतर रही हैं। उन्होंने ब्राह्मणों को रिझाने के लिए प्रबुद्ध सम्मेलन का सहारा लिया है, मायावती को कमजोर करने के लिए भाजपा ने एक बार दलित कार्ड खेला है और बेबी रानी मौर्य को मैदान में उतारने का मन बना रही है। यूपी चुनाव के लिए सभी दलों ने कमर कस ली है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,260फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें