24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर हुई कोरोना पॉजिटिव, घर में आइसोलेट

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर हुई कोरोना पॉजिटिव, घर में आइसोलेट

Google News Follow

मुंबई। अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी ट्विटर पर दी।  उन्होंने ट्वीट लिखा, मै कोरोना पॉज़िटिव हो गई हूँ। और होम क्वॉन्टाइन हूं। मेरे सम्पर्क में आने वाले लोगों से उन्होंने जांच कराने का अनुरोध किया है। बता दें कि दो दिन पहले महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल भी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे।
उर्मिला बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उर्मिला ने अपने ट्विटर से ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए लिखा कि मेरी कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और होम क्वारंटाइन में खुद को आइसोलेट कर लिया है। मेरे संपर्क में आने वाले सभी से अनुरोध है कि वो भी तुरंत जांच करा लें।

साथ ही साथ आप सभी प्यारे लोगों से नम्रतापूर्वक निवेदन है कि दीवाली के समय अपना अच्छे से ख्याल रखें। वो सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से विचार साझा करती रहती हैं। उन्होंने अपने तबीयत की जानकारी देते हुए बताया कि वो कोरोना पॉजिटिव तो हैं लेकिन घर पर ही उनकी देखभाल चल रही है, वो ठीक हैं। उर्मिला ने अपने फिल्मी करियर में बहुत सारी हिट फिल्में दी हैं। वो एक समय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार थीं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मंत्री ने ट्वीट कर बताया था कि हल्के लक्षण दिखने के बाद मैंने कोरोना जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी हालत स्थिर है और मेरे डॉक्टर की सलाह का पालन कर रहा हूं। मैं अपने नागपुर और अमरावती दौरे के वक्त संपर्क में आए सभी लोगों से जांच करवाने का आग्रह करता हूं। बता दें कि कोरोना की बुरी मार झेलने वाले महाराष्ट्र की हालत में अब सुधार जारी है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें