36 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
होमराजनीतिनया नहीं है एक्ट्रेस के गालों से सड़कों की तुलना, लालू, PC...

नया नहीं है एक्ट्रेस के गालों से सड़कों की तुलना, लालू, PC शर्मा के बाद गुढ़ा ….  

राजस्थान के ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ और हेमा मालिनी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की

Google News Follow

Related

राजस्थान के ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने अभिनेत्री कैटरीना कैफ और बीजेपी  सांसद तथा अभिनेत्री हेमा मालिनी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने एक शिकायत मिलने पर कहा कि  सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंता से एक मंच पर कहा कि ” मेरे गांव की सड़कें फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ के गालों जैसी बनानी चाहिए। हालांकि मंत्रियों के ऐसे बयान नया नहीं है,इससे पहले भी कई मंत्रियों  अभिनेत्रियों के गालों की तुलना सड़कों से कर चुके है जिसमें लालू यादव और मध्य प्रदेश के कांग्रेस के नेता पीसी शर्मा शामिल हैं ।

बता दें कि कि इससे पहले  2005 में लालू यादव ने कहा था कि अब बिहार की सड़कें अभिनेत्री हेमामालिनी के गलों जैसी बनेंगी। जिस उस समय बहुत विवाद हुआ था।

हाल ही में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री बनाये जाने के बाद राजेंद्र गुढ़ा अपने विधानसभा क्षेत्र उदयपुरवाटी पहुंचे थे। जहां उन्होंने यह विवादित बयान दिया। बता दें कि ग्रामीण ने गुढा को गांव की सड़कों को लेकर शिकायत की थी। जिसके उन्होंने मंच से सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंता एनके जोशी से कहा पहले खा कि हमारे गांव की सड़कें हेमा मालिनी के गालों जैसी होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने कुछ समय रुकर कहा कि…. नहीं, हेमामालिनी अब बुजुर्ग हो गई है। इसके बाद उन्होंने श्रोताओं से पूछकर, कहा कि ,’तो फिर मेरे गांव की सड़कें कटरीना कैफ के गालों जैसी बननी चाहिए।’ मालूम हो कि राजेंद्र गुढा बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

इससे पहले लालू यादव ने 2005 में में भी ऐसा ही विवादित बयान दिया था। उस लालू यादव ने कहा था कि अब बिहार की सड़कें हेमामालिनी के गालों जैसी बनेंगी। 2019 में मध्य प्रदेश उस समय कांग्रेस की सरकार थी। जिसमें मंत्री रहे पीसी शर्मा ने भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने मध्य प्रदेश की ख़राब सड़कों को बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के गालों जैसे बताया था। साथ की कहा था कि इन सड़कों को हेमामालिनी के गालों जैसा बनवाएंगे।


ये भी पढ़ें 

CM योगी के कंधे पर हाथ रख PM मोदी की बात करती तस्वीर वायरल 

CM योगी की ओवैसी को चेतावनी, लोगों को NPR-NRC पर भड़काया तो खैर …    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,987फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें