27.9 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमराजनीतिCM योगी की ओवैसी को चेतावनी, लोगों को NPR-NRC पर भड़काया तो...

CM योगी की ओवैसी को चेतावनी, लोगों को NPR-NRC पर भड़काया तो खैर …    

Google News Follow

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने मंगलवार को असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोला है। उन्होंने ओवैसी पर नागरिकता संशोधन एक्ट पर लोगों को भड़काने एक आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति को चेतावनी देता हूँ जो नागरिता संशोधन एक्ट पर लोगों को फिर से भड़का रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने ओवैसी को सपा का एजेंट बताया। बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी ने यह बात कानपुर और बुंदेलखंड के कार्यकर्ता और बीजेपी  कार्यालय उद्घाटन के दौरान कही। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष  जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि ” मै चाचा जान और अब्बा जान के अनुयायियों से कहूंगा कि अगर प्रदेश की भावनाओं को भड़का कर माहौल ख़राब करोगे तो सरकार शक्ति के साथ निपटना भी जानती है।” हर व्यक्ति जनता है कि ओवैसी समाजवादी पार्टी के एजेंट बनकर प्रदेश में भावनाओं  को भड़काने  का काम कर रहे हैं।”

बता दें कि एक दिन पहले ही ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में कहा था कि अगर भाजपा सरकार एनपीआर और एनआरसी वापस नहीं लेती है तो हम यहीं पर शाहीन बाग बना देंगे।  ओवैसी का यह बयान तब आया जब पीएम मोदी  ने काल ही कृषि के तीनों कानूनों को वापस लेने की घोषणा की।

 

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मूल्यों, समर्पण और अपने देश के प्रति कोई समर्पित है तो केवल भारतीय जनता पार्टी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में  भारतीय जनता पार्टी  के कार्यकर्ताओं ने लोगों की खूब मदद की और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रेरणा से हुआ।

उन्होंने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता  कोरोना काल में लोगों की मदद कर रहे थे। वहीं, अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ता घर में बैठे हुए थे।  उन्होंने कहा दुनिया के लोग अपनी जान  बचाने में लगे हुए तब बीजेपी कार्यकर्ता अपनी जान पर खेलकर समर्पण भाव से लोगों की मदद कर रहे थे।


ये भी पढ़ें 

BJP में लोकतंत्र, बाकी पार्टियों वंशवाद: जेपी नड्डा  

जेवर के साथ UP 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला बनेगा देश पहला राज्य 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें