29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमराजनीतिBJP में लोकतंत्र, बाकी पार्टियों वंशवाद: जेपी नड्डा  

BJP में लोकतंत्र, बाकी पार्टियों वंशवाद: जेपी नड्डा  

Google News Follow

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को गोरखपुर में कार्यकर्ताओं के क्षेत्रीय सम्मेलन में कहा कि भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को लेकर चलने वाली पार्टी है, जबकि दूसरी पार्टियां वंशवाद को लेकर चलती हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी का यह सम्मेलन किसी जाति विशेष या विशेष वर्ग को लेकर आयोजित नहीं किया गया है। यह सभी वर्गो के लिए है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ‘सबका साथ सबका विकास’ के मंत्र पर चलती है।

उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम ऐसी पार्टी में हैं जहां आंतरिक लोकतंत्र है। जिसके कारण ही एक साधारण परिवार का व्यक्ति भी प्रदेश का मुखिया बन जाता है। मेरे जैसा कार्यकर्ता पार्टी का अध्यक्ष बन जाता है। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे आप सभी के ताकत पर पूरा विश्वास है। बूथ-बूथ का काम बढ़ाते हुए इसे संकल्प सिद्धि की और ले जाना है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी हमेशा महात्मा गांधी और सरदार पटेल को याद करती है। जबकि चुनाव के समय अन्य पार्टियों को जिन्ना याद करती है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता होने पर मुझे फक्र है, क्योकि बीजेपी में आंतरिक लोकतंत्र है। जबकि अन्य दूसरी पार्टियों में वंशवाद हावी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में एक साधारण परिवार से आने वाला कार्यकर्ता भी प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है और मेरा जैसा व्यक्ति पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी राज्य का हर क्षेत्र में विकास कर रहे है।

ये भी पढ़ें 

CM योगी के कंधे पर हाथ रख PM मोदी की बात करती तस्वीर वायरल 

विनोद तावड़े बनाये गए राष्ट्रीय महामंत्री, शहजाद पूनावाला बने राष्ट्रीय प्रवक्ता 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें