24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई पहुंचे परमबीर सिंह, कहा- जांच में सहयोग के लिए आया हूं

मुंबई पहुंचे परमबीर सिंह, कहा- जांच में सहयोग के लिए आया हूं

Google News Follow

कई माह से फरार मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह गुरुवार को चंडीगढ़ से मुंबई पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे न्यायपलिका में पूर्ण विश्वास है, इसलिए वह जांच में सहयोग के लिए यहां आये हैं।

बता दें कि पिछले दिनों मुंबई फोर्ट कोर्ट ने एक वसूली के मामले में परमबीर सिंह को फरार घोषित किया था। जिसके बाद उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी से बचने के लिए याचिका दायर की थी। हाल ही में कोर्ट ने परमबीर सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए मुंबई के पूर्व कमिश्नर को संबंधित मामले में सहयोग करने के लिए कहा था। परमबीर सिंह पर कुल छह मामले दर्ज हैं। उनकी याचिका पर छह दिसम्बर को सुनवाई होगी।

मालूम हो कि परम बीर सिंह ने एक पत्र लिखकर महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ वसूली आरोप लगाया था। जिसके बाद अनिल देशमुख को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

वहीं, दूसरी तरफ रिटायर एसीपी शमशेर खान पठान ने आरोप लगाया है कि जिस स्थान पर पाकिस्तान का आतंकवादी कसाब को पकड़ा गया था। उस स्थान पर मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पहुंचे थे। जहां उन्होंने कसाब का फोन अपने पास रख लिया था जिसे उन्होंने जाँच अधिकारी को नहीं सौपें थे।

ये भी पढ़ें

विलय पर अड़े एसटी कर्मचारी, वेतनवृद्धि से खुश नहीं 

महिलाओं-बच्चों को सुरक्षा देने में नाकाम रही है ठाकरे सरकार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें