28 C
Mumbai
Sunday, September 27, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमबॉलीवुड'अनजाना' या 'हमराज',जैकलीन का सुकेश के गले में बाहों का हार 

‘अनजाना’ या ‘हमराज’,जैकलीन का सुकेश के गले में बाहों का हार 

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की तस्वीर सुकेश चंद्रशेखर के साथ वायरल 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर चर्चा में हैं। अभिनेत्री फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर से फर्नांडिस की मुसीबत बढ़ाने वाली है। बता दें कि फर्नांडिस ने कई बार सुकेश चंद्रशेखर से अपने रिश्तों को नकारती रहीं हैं लेकिन इस तस्वीर से उनका झूठ उजागर हो गया है। ईडी इस तस्वीर को सबूत के रूप में पेश कर सकती है।

जैकलीन की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन रोमांटिक मूड में हैं। मालूम हो कि सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी है। इस केस में शुरू से ही अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का नाम सामने आता रहा है। उनसे ईडी कई बार पूछताछ भी कर चुका है।

लेकिन उस समय अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने सुकेश चंद्रशेखर रिश्ते को नकार दिया था और कहा था कि वह सुकेश चंद्रशेखर को नहीं जानती हैं। लेकिन अब सुकेश के साथ रोमांटिक तस्वीर सामने आने के बाद इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। इससे जैकलीन की मुश्किलें बढ़ने की भी उम्मीद है।

जैकलीन की इस तस्वीर में सुकेश चंद्रशेखर के साथ रोमांटिक पोज में देखा जा सकता है। सुकेश ने जैकलीन को पीछे से पकड़ रखा है और वह अभिनेत्री के गाल को छूने की कोशिश कर रहा है। इस बीच सुकेश अपने मोबाइल से मिरर सेल्फी ले रहा है। बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। उसने जैकलीन से दोस्ती की और उसे बताया कि वह एक बड़ा बिजनेसमैन है। सुकेश ने जैकलीन को कई महंगी कारें भी तोहफे तौर पर भी दिया हुआ है।

ये भी पढ़ें 
 

राज कुंद्रा पर बरकरार आफत, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की 

निक के बाद प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड के इस अभिनेता पर आया ‘दिल’   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,232फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें