28.5 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाविवादित नारेबाजी: जेएनयू छात्र संघ ने फिर सुलगाई बाबरी मस्जिद की चिंगारी

विवादित नारेबाजी: जेएनयू छात्र संघ ने फिर सुलगाई बाबरी मस्जिद की चिंगारी

मार्च निकाल अयोध्या में दोबारा  बाबरी मस्जिद बनाने की मांग

Google News Follow

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादित नारेबाजी को लेकर चर्चा में है। बाबरी विध्वंस की बरसी पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय स्टूडेंट यूनियन ( जेएनयूएसयू) ने सोमवार की रात कथित तौर पर बाबरी मस्जिद के सपोर्ट में नारेबाजी की। साथ ही ख़बरों में यह भी कहा गया है कि जेएनयूएसयू ने इस दौरान बाबरी मस्जिद को दोबारा बनाये जाने की मांग की।

 

बताया जा रहा है कि, जेएनयूएसयू द्वारा बाबरी मस्जिद के समर्थन में सोमवार की रात मार्च निकाला गया। बता दें कि 6 दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद के ढांचा को गिरा दिया गया था। जिसके विरोध में जेएनयूएसयू ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। बताया जा रहा है कि इस दौरान जेएनयूएसयू के कार्यकर्ताओं के अलावा लेफ्ट विंग संगठन के भी कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने इस दौरान दोबारा बाबरी मस्जिद बनाने की मांग ही गई।

रिपोर्ट के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के समय कई आपत्तिजनक नारे भी लगाए गए जिसमें, ” नहीं सहेंगे हाशिमपुरा, नहीं करेंगे दादरी, फिर बनाओ बाबरी,” जैसे विवादित नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, जेएनयूएसयू द्वारा यह विरोध प्रदर्शन सोमवार की रात 8.30 पर बुलाया गया था, उसके बाद लेफ्ट विंग के छात्र एकत्रित हुए और यह विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। इस दौरान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी। जेएनयू छात्रसंघ के उपाध्यक्ष साकेत मून बाबरी मस्जिद को दोबारा अयोध्या में बनाये जाने की मांग की।

ये भी पढ़ें 

बाबरी विध्वंस की बरसी पर केरल में बच्चों को बांटा गया ‘मै बाबरी हूं’ बैज

वसीम रिजवी ने इस्लाम छोड़ अपनाया हिन्दू धर्म, जाने क्या है नाम और गोत्र 

प्यार में पड़े पाकिस्तानी युवक ने सीमा पार करने की कोशिश, BSF ने पकड़ा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें