33 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमतदान से एक दिन पहले कांग्रेस उम्मीदवार ने मैदान छोड़ा  

मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस उम्मीदवार ने मैदान छोड़ा  

नागपुर में कांग्रेस को निदर्लिय को देना पड़ा समर्थन

Google News Follow
विधान परिषद की नागपुर स्थानीय प्राधिकारी सीट के लिए शुक्रवार को होने वाले मतदान से एक दिन पहले गुरुवार को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदल दिया। पार्टी ने इस चुनाव में बतौर निदर्लिय उतरे मंगेश सुधाकर देशमुख को समर्थन देने की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने नागपुर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे को पत्र भेज कर यह जानकारी दी।
 पत्र में कहा गया है कि विधान परिषद की नागपुर सीट पर होने वाले चुनाव के लिए पहले कांग्रेस ने रविंद्र भोयर को अपना उम्मीदवार बनाया था पर चुनाव के अंतिम चरण में भोयर ने चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई है। इसके बाद मजबूरी में कांग्रेस को इस सीट से निर्दलिय उम्मीदवार देशमुख को समर्थन देना पड़ा है। इससे भाजपा उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले की जीत पक्की हो गई है। इस सीट के लिए 10 दिसंबर को मतदान और 14 दिसंबर को मतगणना होगी।
ये भी पढ़ें 

‘एसटी को राजकीय किए जाने से खत्म होगा भ्रष्टाचार’

आशीष शेलार को अग्रिम जमानत मिली   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें